फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: 12 more test Covid-19 positive in Kodagu Jawahar Navodaya Vidyalaya school school, total tally 33

कर्नाटक: कोडागु जवाहर नवोदय स्कूल में हड़कंप, 33 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 28 Oct 2021 12:53 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 28 Oct 2021 12:53 PM IST
सार

इस स्कूल में बुधवार को 12 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिससे स्कूल में संक्रमितों की संख्या 33 पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Karnataka: 12 more test Covid-19 positive in Kodagu Jawahar Navodaya Vidyalaya school school, total tally 33
- - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के कोडागु स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय स्कूल में कोरोना के नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। इस स्कूल में बुधवार को 12 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे स्कूल में संक्रमितों की संख्या 33 पहुंच गई है। दरअसल, संक्रमण का पता तब चला जब कुछ छात्रों को बुखार हो गया। स्कूल प्रबंधन ने जल्द ही सभी 270 छात्रों के लिए कोरोना टेस्ट करवाने की व्यवस्था की और बुधवार को इसकी रिपोर्ट आई, जिसमें ये सारे संक्रमित पाए गए। वहीं, कोडागु के उपायुक्त डॉ बीसी सतीश ने स्कूल का दौरा कर मामले की जानकारी ली। सभी छात्र स्पर्शोन्मुख हैं और उनकी निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन


देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 733 लोगों की मौत
देश में कोरोना से हर दिन मरने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 16,156  नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 733 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,60,989 सक्रिय है,  जो कि 143 दिनों में सबसे कम है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,56,386 हो गई है और कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3,42,31,809 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed