{"_id":"64b7ee25868852fd54050e06","slug":"karnataka-10-bjp-mlas-suspended-from-assembly-basangouda-patil-yatnal-falls-unconscious-following-ruckus-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: विधानसभा के मौजूदा सत्र से 10 BJP विधायक निलंबित, बसनगौड़ा पाटिल हुए बेहोश; पुलिस हिरासत में बोम्मई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: विधानसभा के मौजूदा सत्र से 10 BJP विधायक निलंबित, बसनगौड़ा पाटिल हुए बेहोश; पुलिस हिरासत में बोम्मई
Wed, 19 Jul 2023 07:42 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Wed, 19 Jul 2023 07:42 PM IST
सार
Karnataka Assembly: कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष यूटी खादर ने बुधवार को सदन में भाजपा के 10 विधायकों पर अशोभनीय और अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाते हुए उन्हें मौजूदा सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। वहीं इसके बाद विपक्षी भाजपा और जेडीएस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष खादर के खिलाफ विधानसभा सचिव को अविश्वास नोटिस दिया है।
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा सत्र 2023
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
तीन जुलाई से शुरू हुआ कर्नाटक विधानसभा का सत्र 21 जुलाई को समाप्त होने वाला है। हालांकि, इन अंतिम दिनों में सदन में भारी हंगामा देखने को मिल रहा है। बुधवार को विधानसभा के बाहर हंगामे के बाद भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल बेहोश हो गए। जानकारी के मुताबिक, पाटिल को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं सत्र के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष और आसन पर कागज फेंकने के आरोप में भाजपा के 10 विधायकों को मौजूदा सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।
निलंबित 10 विधायकों में से चार पूर्व मंत्री
राज्य विधानसभा के अध्यक्ष यूटी खादर ने बुधवार को सदन में विधायकों पर अशोभनीय और अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई का सामने करने वाले विधायकों में चार (डॉ. सीएन अश्वथ नारायण, वी सुनील कुमार, आर अशोक, अरागा ज्ञानेंद्र) ऐसे हैं जो पिछली सरकारों में मंत्री रहे चुके हैं। बाकी छह अन्य में डी वेदव्यास कामथ, यशपाल सुवर्ण, धीरज मुनिराज, ए उमानाथ कोटियन, अरविंद बेलाड और वाई भरत शेट्टी शामिल हैं।
ये थी नाराजगी की वजह
आरोप है कि भाजपा के कुछ सदस्यों ने विधेयकों और एजेंडे की प्रतियां फाड़ दीं और उन्हें सभापति की ओर फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक, विपक्षी नेता दोपहर के भोजन के अवकाश के बिना सदन की कार्यवाही संचालित करने के अध्यक्ष के फैसले से नाराज थे।
धारा 348 के तहत भाजपा सदस्यों पर एक्शन
कानून और संसदीय कार्य मंत्री एच के पाटिल ने कहा, 'कर्नाटक विधानसभा प्रक्रिया नियमों की धारा 348 के तहत, इन सदस्यों को उनके अशोभनीय और अपमानजनक आचरण के लिए शेष सत्र तक कर्नाटक विधानसभा से निलंबित कर दिया जाना चाहिए और सदन में प्रवेश करने से रोका जाना चाहिए।'
इसके बाद अध्यक्ष ने कहा, 'बेहद पीड़ा के साथ मैं इस प्रस्ताव को मतदान के लिए रख रहा हूं।' ध्वनि मत के आधार पर 10 सदस्यों को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। वहीं निलंबन को लेकर विधानसभा के बाहर भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्नाटक पुलिस ने पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई समेत अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया।
विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास नोटिस
इस पूरे घटनाक्रम के बाद विपक्षी भाजपा और जेडीएस विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष खादर के खिलाफ विधानसभा सचिव को अविश्वास नोटिस दिया है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्रियों बसवराज बोम्मई और एचडी कुमारस्वामी सहित भाजपा और जेडीएस विधायकों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Karnataka BJP MLA Basangouda Patil Yatnal falls unconscious following the ruckus outside the Karnataka Assembly. He has been taken to the hospital.
विज्ञापन
10 BJP MLAs have been suspended for this session for throwing paper at the Deputy Speaker of the Assembly and chair… pic.twitter.com/7sV4iv9VQoविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 19, 2023
निलंबित 10 विधायकों में से चार पूर्व मंत्री
राज्य विधानसभा के अध्यक्ष यूटी खादर ने बुधवार को सदन में विधायकों पर अशोभनीय और अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई का सामने करने वाले विधायकों में चार (डॉ. सीएन अश्वथ नारायण, वी सुनील कुमार, आर अशोक, अरागा ज्ञानेंद्र) ऐसे हैं जो पिछली सरकारों में मंत्री रहे चुके हैं। बाकी छह अन्य में डी वेदव्यास कामथ, यशपाल सुवर्ण, धीरज मुनिराज, ए उमानाथ कोटियन, अरविंद बेलाड और वाई भरत शेट्टी शामिल हैं।
ये थी नाराजगी की वजह
आरोप है कि भाजपा के कुछ सदस्यों ने विधेयकों और एजेंडे की प्रतियां फाड़ दीं और उन्हें सभापति की ओर फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक, विपक्षी नेता दोपहर के भोजन के अवकाश के बिना सदन की कार्यवाही संचालित करने के अध्यक्ष के फैसले से नाराज थे।
धारा 348 के तहत भाजपा सदस्यों पर एक्शन
कानून और संसदीय कार्य मंत्री एच के पाटिल ने कहा, 'कर्नाटक विधानसभा प्रक्रिया नियमों की धारा 348 के तहत, इन सदस्यों को उनके अशोभनीय और अपमानजनक आचरण के लिए शेष सत्र तक कर्नाटक विधानसभा से निलंबित कर दिया जाना चाहिए और सदन में प्रवेश करने से रोका जाना चाहिए।'
इसके बाद अध्यक्ष ने कहा, 'बेहद पीड़ा के साथ मैं इस प्रस्ताव को मतदान के लिए रख रहा हूं।' ध्वनि मत के आधार पर 10 सदस्यों को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। वहीं निलंबन को लेकर विधानसभा के बाहर भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्नाटक पुलिस ने पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई समेत अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया।
#WATCH | Karnataka Police detained former CM Basavaraj Bommai along with other leaders, protesting outside the Karnataka Assembly over the suspension of the 10 BJP MLAs for this session for throwing paper at the Deputy Speaker of the Assembly and chair during the Assembly… pic.twitter.com/Du8kDtVUYW
— ANI (@ANI) July 19, 2023