फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnatak poll Video promotes fear urges people to vote wisely

कर्नाटक चुनाव: 'भय' दिखाकर लोगों से की गई बुद्धिमानी से मतदान करने की अपील

Fri, 04 May 2018 05:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 May 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
Karnatak poll Video promotes fear urges people to vote wisely
rahul-modi
कर्नाटक चुनाव प्रचार अब अपने चरम पर है और यह धीरे-धीरे अंत की ओर बढ़ेगा। सभी चुनावी पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए प्रचार में लगी हैं और बड़े बड़े वायदे कर रही हैं। इसी चुनावी गहमागहमी के बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों को भय के साये में नहीं बल्कि अपनी बुद्धिमानी से वोट देने की गुहार लगा रहा है। 
विज्ञापन


 यंग इंडिया इनिशिएटिव के नाम वाले एक संगठन द्वारा जारी यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।  इस वीडियो में हाल के मुद्दो को उजागर करके मनोवैज्ञानिक रूप भय फैलाने का प्रयास करने की वजर से चर्चा का विषय बन रहा है। 
विज्ञापन


इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि किस तरह से पश्चिमी खान-पान, पहनावे को लेकर लोगों को कुछ भी बोलने से मना किया जा रहा है।  वीडियो कई वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ मिनट के इस वीडियो में एक युवा जोड़ा भी दिखाया गया है जिसमें हिंदू लड़की और एक मुस्लिम लड़का दिखता है, उन दोनों को कथित रिश्ते की वजह से भीड़ बहुत क्रूड़ता से मारती हुई दिखाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान होने हैं

Karnatak poll Video promotes fear urges people to vote wisely
इस पूरे वीडियो का सबसे मजेदार पहलू यह है कि इसमें किसी भी राजनीतिक पार्टी का नाम नहीं लिया गया है। यही नहीं वीडियो में कर्नाटक के लोगों से दरख्वास्त की जा रही है कि 12 मई को होने वाले चुनाव में उदारतापूर्वक, बुद्धिमानी से, जिम्मेदारी से, प्रगतिशील और विशेष रूप से वोट देने के लिए जाएं।

इस वीडियो के में पीछे नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (एनडीए) द्वारा गांयों सहित, मवेशियों की बिक्री पर हाल में लगाए गए प्रतिबंध को भी दिखाया गया है। 

वहीं पिछले दिनों मानव संसाधन मंत्रालय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा था कि कोई भी लड़का ऐसी लड़की से शादी करना नहीं चाहता है जो मंडप पर जींस पहन कर आए। सत्यपाल सिंह की वह बातें मीडिया की हेडलाइंस बनी थी।  

इस वीडियो को कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है कि अगर कर्नाटक में बीजेपी की सरकार आती है तो कर्नाटक का भी वही हाल होगा जो दूसरे राज्यों में बीजेपी कर रही है। बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान होने हैं और 15 मई को इसका परिणाम आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed