फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kargil vijay diwas celebration, 18 years ago defeated Pakistan

कारगिल विजय दिवस: जब अटल ने नवाज से फोन पर कहा- इनसे बात कीजिये

Wed, 26 Jul 2017 11:11 AM IST
amarujala.com- written by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- written by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Wed, 26 Jul 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
kargil vijay diwas celebration, 18 years ago defeated Pakistan
kargil war

आज भारतीय सेना और देश पर गर्व करने का दिन है। 18 साल पहले आज के दिन 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने कारगिल में तिरंगा लहराया था। तब से हर साल इस दिन को कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 

विज्ञापन


साल 1999 में भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन विजय के नाम से मिशन चलाया गया था। इस मिशन में सेना के 530 जवान शहीद और करीब 1363 जवान घायल हो गए थे। उस समय केंद्र में अटल बिहारी बाजपेई की सरकार थी। यह युद्ध 2 महीने तक चला था। 
विज्ञापन


LoC में घुसे बिना भारतीय सैनिकों ने दुश्मनों को मार भगाया था। इस लड़ाई में पाकिस्तान के करीब 3 हजार जवान मारे गए थे। लेकिन आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान यही मानता है कि उसके करीब 357 जवान मारे गए। भारतीय वायु सेना के हमलों ने पाकिस्तानी सैनिकों के हौसले पस्त कर दिये थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जब अटल ने नवाज से फोन पर कहा- इन साहब से बात कीजिये

kargil vijay diwas celebration, 18 years ago defeated Pakistan
अटल बिहारी वाजपेई

वायुसेना के लड़ाकू विमान मिराज,मिग 21 और 27 ने दुश्मनों को बैक फुट पर ला दिया था। युद्ध के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी हुआ था। भारत के तत्कालीन पीएम अटल बिहारी बाजपेई ने पाक पीएम नवाज शरीफ को फोन किया था और उनकी बात भारत के अभिनेता दिलीप कुमार से करवाई थी। 

इसका जिक्र पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ने अपनी किताब में किया था। नाइदर अ हॉक नॉर अ डव नाम की किताब में इस बात का जिक्र खुर्शीद कसूरी ने किया है। दरअसल पीएम अटल बिहारी बाजपेई ने नवाज को फोन करके कहा था कि हम आपके लाहौर दोस्ती का पैगाम लेकर गए थे, लेकिन आपने बदले में हमें कारगिल युद्ध दिया। 

यह सुनकर नवाज निशब्द हो गए थे। जिसके बाद पीएम बाजपेई ने फोन पर कहा, आप जरा रूकिये, एक साहब से आपकी बात करानी है। जिसके बाद दिलीप कुमार ने नवाज से फोन पर बात की और कहा था कि मियां नवाज आप शांति के पैरोकार थे, हम आपसे ऐसी उम्मीद नहीं रखते, आप इस माहौल को सुधारिये।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed