फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kapil Sibbal said that law enforcement agencies are doing hooliganism in Modi Government

वाड्रा मामले में बोले सिब्बल - मोदी राज में कानून व्यवस्था तबाह, गुंडागर्दी कर रही हैं एजेंसियां

Sat, 08 Dec 2018 08:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Dec 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sibbal said that law enforcement agencies are doing hooliganism in Modi Government
कपिल सिब्बल - फोटो : ANI

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा के सहयोगियों के ठिकानों व वाड्रा के कार्यालय पर छापेमारी को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, 'यह किस तरह की सरकार है? यदि कानून प्रवर्तन एजेंसियां इस तरह से गुंडागर्दी शुरू कर देंगी तो उनसे सवाल कौन पूछेगा? यदि प्रधानमंत्री इनका सहयोग कर रहे हैं तो इस पर सवाल कौन पूछेगा? इस देश में कानून व्यवस्था कहां चली गई है?'

विज्ञापन


सिब्बल ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल को लेकर कहा कि सत्ताधारी लोग खासकर प्रधानमंत्री ये समझ रहे हैं कि एग्जिट पोल किस ओर इशारे कर रहे हैं कि वह इस बात से डरे हुए हैं। इस डर की वजह से विपक्ष के लोगों को आईटी व ईडी भेजकर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने के स्थान पर उनसे यह पूछना चाहता हूं कि उनके राज में ऐसा क्यों हो रहा है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना वारंट ईडी ने ली वाड्रा के कार्यालय की तलाशी

रॉबर्ट वाड्रा के सुखदेव विहार स्थित कार्यालय पर ईडी द्वारा तलाशी लिए जाने पर सिब्बल ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कोई एफआईआर या ईसीआईआर नहीं थी फिर भी ईडी के लोग बिना किसी वारंट के उनके कार्यालयों पर पहुंचे। सिब्बल ने कहा, 'उन्होंने अपने नाम भी नहीं बताए और जब कार्यालय में मौजूद लोगों ने उनसे इंतजार करने को कहा तो वह जबरदस्ती कार्यालय में घुस गए।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed