Kapil Sibbal: 'धनखड़ कहां हैं?' कपिल सिब्बल ने उठाए सवाल, कहा- लापता लेडीज सुनी थी, लापता उपराष्ट्रपति नहीं
कपिल सिब्बल ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद जगदीप धनखड़ के सार्वजनिक रूप से नजर न आने पर चिंता जताई। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से उनके स्वास्थ्य और मौजूदगी पर बयान देने की मांग की। सिब्बल ने व्यंग्य करते हुए कहा कि उन्होंने ‘लापता लेडीज’ सुनी थी, लेकिन ‘लापता’ उपराष्ट्रपति पहली बार देख रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते महीने की 21 तारीख को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन तब से लेकर 9 अगस्त तक वे सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए। सिब्बल ने कहा कि उन्होंने पहले दिन धनखड़ से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन उनके निजी सचिव ने बताया कि वे आराम कर रहे हैं। इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है।
सिब्बल का व्यंग्य और उनकी चिंता
कपिल सिब्बल ने कहा कि मैंने ‘लापता लेडीज’ फिल्म के बारे में सुना है, लेकिन ‘लापता’ उपराष्ट्रपति के बारे में कभी नहीं सुना। आगे उन्होंने कहा कि धनखड़ हमेशा सरकार का समर्थन करते रहे, लेकिन अब लगता है कि विपक्ष को ही उनकी खोज करनी पड़ेगी। सिब्बल ने यहां तक कहा कि क्या हमें ‘हैबियस कॉर्पस’ याचिका दाखिल करनी पड़ेगी?
ये भी पढ़ें- 'पुलिस ने बिना उकसावे के मारपीट की, चूड़ियां तोड़ दीं', आरजी कर की पीड़िता की मां का आरोप
सिब्बल का व्यंग्य और उनकी चिंता
कपिल सिब्बल ने कहा कि मैंने ‘लापता लेडीज’ फिल्म के बारे में सुना है, लेकिन ‘लापता’ उपराष्ट्रपति के बारे में कभी नहीं सुना। आगे उन्होंने कहा कि धनखड़ हमेशा सरकार का समर्थन करते रहे, लेकिन अब लगता है कि विपक्ष को ही उनकी खोज करनी पड़ेगी। सिब्बल ने यहां तक कहा कि क्या हमें ‘हैबियस कॉर्पस’ याचिका दाखिल करनी पड़ेगी?
स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर सवाल
सिब्बल ने गृहमंत्री अमित शाह से पूछा कि धनखड़ कहां हैं और क्या वे सुरक्षित हैं। उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में धनखड़ की एम्स में एंजियोप्लास्टी हुई थी। उन्होंने कहा कि परिवार और करीबी लोगों ने भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसे हालात भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में असामान्य हैं और पारदर्शिता जरूरी है।
ये भी पढ़ें- चुनाव आयोग पर आरोप लगाने पर राहुल गांधी को भाजपा ने घेरा, कहा- वे हारते हैं तो ऐसे ही दोष मढ़ते हैं
सिब्बल ने एक्स पर भी पोस्ट कर लिखा कि क्या हमें बताया जा सकता है कि वे कहां हैं? क्या वे सुरक्षित हैं? क्यों वे संपर्क में नहीं हैं? अमित शाह जी को पता होना चाहिए, वे हमारे उपराष्ट्रपति थे। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव में अभी समय है, लेकिन इससे पहले हमें मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेनी चाहिए।
Vice President Jagdeep Dhankar
— Kapil Sibal (@KapilSibal) August 9, 2025
Can we be informed :
Where is he ?
Is he safe ?
Why is he incommunicado ?
Amit Shah ji should know !
He was our Vice President ; the country should be worried !
धनखड़ का कार्यकाल और विवाद
जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति पद संभाला था और उनका कार्यकाल 2027 तक था। वे राज्यसभा के सभापति भी रहे और कई बार विपक्ष से तीखी बहस हुई। विपक्ष उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव भी लाया था, जो बाद में खारिज हो गया। इस्तीफे से पहले उन्होंने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन पद छोड़ा, जिससे राजनीतिक अटकलें तेज हो गईं। सभी नेता अलग-अलग अटकलें लगा रहे हैं।