{"_id":"68971830461aca93ea046cbd","slug":"bjp-cornered-rahul-gandhi-for-accusing-the-eci-said-if-he-loses-then-he-blames-like-this-only-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: चुनाव आयोग पर आरोप लगाने पर राहुल गांधी को भाजपा ने घेरा, कहा- वे हारते हैं तो ऐसे ही दोष मढ़ते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: चुनाव आयोग पर आरोप लगाने पर राहुल गांधी को भाजपा ने घेरा, कहा- वे हारते हैं तो ऐसे ही दोष मढ़ते हैं
Sat, 09 Aug 2025 03:13 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 09 Aug 2025 03:13 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान महादेवपुरा निर्वाचन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चुनावी धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। इसे लेकर भाजपा ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता गौरव भाटिया
- फोटो : ANI (Video Grab)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए गए वोट चोरी के आरोप पर सियासत तेज हो गई है। राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा ने जवाब दिया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी घोटालों में शामिल है। वे जब चुनाव हारते हैं, तो ऐसे ही दोष मढ़ते हैं।
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी कभी ईवीएम को दोष देते हैं तो कभी वीवीपैट को। कभी वे भारत के चुनाव आयोग को। कभी वे जनता को गाली देते हैं और बिना तथ्यों के झूठे आरोप लगाते हैं। वे कभी औपचारिक शिकायत नहीं करते। यदि वे कानून में उपाय चाहते हैं तो मुझे उनको याद दिलाना चाहिए कि हमारा देश, भारत, कानून के शासन, भारत के संविधान द्वारा शासित है और शिकायत दर्ज कराने की कुछ प्रक्रियाएं हैं। राहुल गांधी को औपचारिक शिकायत करनी होगी। वे मीडिया में निराधार आरोप लगाते हैं और उसके बाद कोई सांविधानिक संस्था सबूत मांगती है तो सबूत देने से इनकार कर देते हैं।
राहुल के आरोप
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारत के चुनाव आयोग और भाजपा के बीच मिलीभगत हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना तीसरा कार्यकाल मिला। उन्होंने कर्नाटक की बंगलूरू सेंट्रल लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 1,00,250 वोट चोरी हुए। उन्होंने बताया कि यह चोरी 5 अलग-अलग तरीकों से की गई, जिसमें डुप्लीकेट वोटर के 11,965, फर्जी या गलत पते वाले वोटर के 40,009, एक ही पते पर दर्ज सैकड़ों वोटर के 10,452, गलत फोटो वाले वोटर के 4,132 इसके साथ ही फॉर्म-6 का गलत इस्तेमाल के 33,692 मामले हैं।
विज्ञापन
हमने पकड़ ली भाजपा और चुनाव आयोग की चोरी- राहुल
राहुल ने कहा सच्चाई यह है कि भारत में चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर चुनाव चुरा रहे हैं। हमने उनकी चोरी पकड़ ली है, इसीलिए अब एसआईआर लाया गया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर का असली उद्देश्य गरीबों को वोट देने से रोकना है। राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि अगर भाजपा के पास 10-15 सीटें कम होतीं, तो नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनते और आज इंडिया गठबंधन की सरकार होती।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन