{"_id":"5f130728f1f406724f014d00","slug":"kapil-sibal-said-ban-should-impose-on-rebellious-public-representatives-for-contesting-next-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल सिब्बल बोले- बगावत करने वाले जनप्रतिनिधियों के अगला चुनाव लड़ने पर लगे रोक ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कपिल सिब्बल बोले- बगावत करने वाले जनप्रतिनिधियों के अगला चुनाव लड़ने पर लगे रोक
Sat, 18 Jul 2020 07:58 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 18 Jul 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
कपिल सिब्बल (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने शनिवार को कहा कि बगावत करने वाले जन प्रतिनिधियों के पांच साल तक कोई सरकारी पद ग्रहण करने और अगला चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की व्यवस्था बननी चाहिए। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।
विज्ञापन
सिब्बल की यह टिप्पणी उस वक्त आई है जब राजस्थान में सचिन पायलट और कई अन्य विधायकों के बागी होने के बाद सियासी उठापठक चल रही है। राजस्थान के राजनीतिक संकट से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, कोई कानून इस बगावत को नहीं रोक सकता। सिर्फ एक ही समाधान है कि अगर कोई बगावत करे तो वह अगले पांच साल तक कोई सरकारी पद नहीं ग्रहण कर सके और अगला चुनाव भी नहीं लड़ सके।
विज्ञापन
कोलेजियम सिस्टम पर सिब्बल ने कहा कि न्यायाधीश भी इंसान होते हैं और वे भी निजी पसंद एवं नापसंद में पड़ जाते हैं। उन्होंने कहा, अगर सरकर को भी शक्ति दे दी जाए तो वो इसका दुरुपयोग करेगी। कांग्रेस नेता ने आस्था से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी और कहा कि उच्चतम न्यायालय को सबरीमला मंदिर के मामले पर विचार नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन