फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kanpur, Varanasi and Agra will teach 20 bad cities to be smart cities

कानपुर, वाराणसी और आगरा 20 खराब शहरों को सिखाएंगे ‘स्मार्ट सिटी’ बनना

Sat, 25 Jan 2020 11:05 PM IST
देव कश्यप एजेंसी, विशाखापत्तनम
एजेंसी, विशाखापत्तनम Published by: देव कश्यप Updated Sat, 25 Jan 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Kanpur, Varanasi and Agra will teach 20 bad cities to be smart cities
प्रतीकात्मक तस्वीर

भले ही आप आगरा, वाराणसी और कानपुर को ‘स्मार्ट सिटी’ के मानकों पर फिलहाल खरा नहीं मानते हों, लेकिन इन तीनों शहरों को केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चुने गए 100 शहरों में से 20 बेहतरीन प्रदर्शन वालें शहरों में चुना गया है। अब ये तीनों शहर अन्य 17 शहरों के साथ मिलकर मिशन के तहत 20 सबसे खराब प्रदर्शन वाले शहरों को अपने यहां ‘स्मार्ट सिटी’ प्रोजेक्टों के क्रियान्वयन का गुर सिखाएंगे।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी मिशन के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कानपुर, वाराणसी और आगरा के अलावा 20 सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों में सूरत, अहमदाबाद, नागपुर, रांची, भोपाल, इंदौर, विशाखापत्तनम, पुणे और उदयपुर को भी शामिल किया गया है। सूरत को इन 100 शहरों में सबसे ज्यादा बेहतरीन तरीके से प्रोजेक्टों का क्रियान्वयन करने के लिए पहले नंबर पर रखा गया है।
विज्ञापन


दरअसल केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय ने स्मार्ट शहर योजना के तहत चुने गए 100 शहरों में प्रोजेक्टों के क्रियान्वयन में बहुत अच्छी स्थिति नहीं होने के चलते एक नया 20-20 फॉर्मूला तैयार किया है। इसके तहत मिशन के 20 सबसे बेहतर प्रदर्शन वाले शहरों को 20 सबसे खराब प्रदर्शन वाले शहरों के साथ जोड़ा जाएगा। इस कदम का लक्ष्य खराब प्रदर्शन वाले ऐसे शहरों की रैंकिंग में सुधार करना है, जो पर्याप्त पैसा उपलब्ध होने के बावजूद स्मार्ट सिटी से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्टों पर अमल नहीं कर पा रहे हैं। यह फॉर्मूला यहां शनिवार को खत्म हुई स्मार्ट शहरों की दो दिवसीय अपेक्स कांफ्रेंस के दौरान पेश किया गया। इस कांफ्रेंस में चुनिंदा शहरों के सीईओ हिस्सेदारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 15 दिन में तय हो जाएंगे जोड़े
स्मार्ट सिटी मिशन के निदेशक कुणाल कुमार ने बताया कि मंत्रालय इस योजना के तहत चुने गए 100 शहरों में प्रोजेक्टों की प्रगति के आधार पर हर सप्ताह उन्हें एक रैंकिंग देता है। कुमार ने कहा कि नए फॉर्मूले के तहत कौन से शहर को किस शहर के साथ जोड़ा जाएगा, इन जोड़ों की घोषणा मंत्रालय स्तर से अगले 15 दिन में की जाएगी।

ऐसे करेगा काम
कुणाल ने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रोजेक्टों के क्रियान्वयन तथा सड़कों के इंफ्रास्ट्रक्चर, पानी, बिजली व अन्य समस्याओं से निपटने में बेहतर प्रदर्शन कर रहे एक पहाड़ी शहर को इन सब चीजों में खराब प्रदर्शन करने वाले किसी दूसरे पहाड़ी शहर से जोड़ा जाएगा।


इन्होंने कहा...
स्मार्ट शहर मिशन के निदेशक कुणाल कुमार ने कहा कि मिशन के तहत कुछ शहर पिछड़ रहे हैं। इन शहरों को अच्छे प्रदर्शन वाले शहरों के साथ जोड़कर आगे बढ़ाने की जरूरत है। शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की तरफ से पेश 20-20 फॉर्मूले के तहत बेहतर प्रदर्शन वाले 20 शहरों को ऐसे 20 शहरों के साथ जोड़ा जाएगा, जिन्हें परियोजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर बनाने की जरूरत है।

ऐसा है मिशन
2015 में किया गया था स्मार्ट सिटी मिशन लांच
1.62 हजार करोड़ रुपये के टेंडर जारी हो चुके हैं
1.20 हजार करोड़ रुपये के वर्क ऑर्डर भी जारी
25 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट हो चुके हैं पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed