{"_id":"68bf96ad6e39046b2203e580","slug":"kancheepuram-sessions-judge-orders-arrest-of-dsp-sankar-ganesh-for-willful-negligence-in-sc-st-atrocities-case-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: एससी\/एसटी अत्याचार मामले में गिरफ्तार होंगे डीएसपी शंकर गणेश, कांचीपुरम कोर्ट का बड़ा आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: एससी/एसटी अत्याचार मामले में गिरफ्तार होंगे डीएसपी शंकर गणेश, कांचीपुरम कोर्ट का बड़ा आदेश
Tue, 09 Sep 2025 08:23 AM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांचीपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांचीपुरम
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 09 Sep 2025 08:23 AM IST
सार
SC/ST Atrocities Case: तमिलनाडु के कांचीपुरम की अदालत ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसपी एम. शंकर गणेश की गिरफ्तारी का आदेश दिया। कोर्ट ने यह फैसला एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में जांच में लापरवाही बरतने पर उठाया।
विज्ञापन
कोर्ट में जमा पुलिसकर्मियों की भीड़
- फोटो : ANI
विस्तार
तमिलनाडु के कांचीपुरम की प्रधान जिला और सत्र अदालत ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसपी एम. शंकर गणेश की गिरफ्तारी का आदेश दिया। अदालत ने यह कदम एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में जांच में लापरवाही बरतने पर उठाया। कोर्ट के आदेश में कहा गया कि 20 अगस्त 2025 को दर्ज एफआईआर के बाद भी जांच अधिकारी शंकर गणेश ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जो कानून के प्रावधानों का उल्लंघन है।
यह भी पढ़ें - राजनीति: सोशल मीडिया पर कम सक्रिय आधे सांसदों को मिला पीला कार्ड, करीब 10 फीसदी भाजपा सांसद पाए गए निष्क्रिय
बेकरी हिंसा केस से जुड़ा है मामला
मामला वलजाबाद के बेकरी हिंसा केस से जुड़ा है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की। इसी पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने डीएसपी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी
जब कोर्ट ने डीएसपी की गिरफ्तारी का आदेश सुनाया, तो कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी पहले हिचकिचाए, फिर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। कुछ देर के लिए ऐसा लगा कि डीएसपी फरार हो गए हैं, लेकिन बाद में वे कोर्ट परिसर में ही मिले।
यह भी पढ़ें - GST On Insurance: बीमा प्रीमियम पर जीएसटी शून्य, लेकिन सस्ती नहीं होगी पॉलिसी; 5% तक हो सकता है महंगा
डीएसपी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती
वहीं शाम को अचानक डीएसपी की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 'डीएसपी की तबीयत खराब है। डॉक्टरों की सलाह के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।' कोर्ट ने डीएसपी को 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

#WATCH | Tamil Nadu | Kancheepuram Principal District and Sessions Judge orders arrest of DSP M Sankar Ganesh for “willful negligence” in SC/ST Atrocities case.
The court order states, "... The Investigation Officer M. Sankar Ganesh has not taken any single steps after the… pic.twitter.com/GZfVf7SXz7— ANI (@ANI) September 9, 2025