फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kanakdurga, who entered the Sabarimala temple, brought out of the house

सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली कनकदुर्गा को ससुराल वालों ने घर से निकाला

Wed, 23 Jan 2019 03:36 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लापुरम Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 23 Jan 2019 03:36 AM IST
विज्ञापन
Kanakdurga, who entered the Sabarimala temple, brought out of the house
सबरीमाला मंदिर

सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने को लेकर चर्चा में रही कनकदुर्गा को ससुराल वालों ने अब उन्हें घर से निकाल दिया है। 2 जनवरी को बिंदू के साथ मंदिर में प्रवेश करने के बाद कनकदुर्गा के साथ ससुराल वालों ने कथित तौर पर मारपीट की थी। फिलहाल वह सरकारी शेल्टर होम में रह रही हैं।

विज्ञापन


दरअसल मंदिर में प्रवेश के बाद कनकदुर्गा के भाई भरत ने भी उनसे किनारा कर लिया था और कहा था कि उसे घर में आने की इजाजत नहीं है। यदि वह घर में लौटना चाहती है तो उसे पहले भगवान अयप्पा के अनुयायियों और हिंदू समाज से माफी मांगनी पड़ेगी। कनक की सास द्वारा कथित पिटाई के बाद उन्हें 15 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह पुलिस के पास गई थीं और पुलिस ने ही उन्हें शेल्टर होम पहुंचाया। सास द्वारा पिटाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कनकदुर्गा और बिंदू के लिए चौबीसों घंटे सुरक्षा देने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed