फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath appointed as President of Madhya Pradesh Congress Committee

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए कमलनाथ, सिंधिया संभालेंगे चुनाव प्रचार की कमान

Thu, 26 Apr 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 26 Apr 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
Kamal Nath appointed as President of Madhya Pradesh Congress Committee
कमल नाथ

आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता कमलनाथ को मध्यप्रदेश के प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कमलनाथ को वापस मध्यप्रदेश भेजने की खबरें कई महीनों से चल रही थीं। सूत्रों ने बताया था कि उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अन्य बड़े नेताओं को भी चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण कमेटियों का जिम्मा सौंपने की तैयारी पार्टी कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में राज्य से जुड़े सभी नेताओं से चर्चा की थी। छुट्टी से लौटे दिग्विजय सिंह ने भी अपना पक्ष केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखा था।

विज्ञापन


पार्टी महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी एक चिट्ठी में बताया गया है कि कमलनाथ को मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। कमलनाथ के पास इस समय हरियाणा और पंजाब का प्रभार है। इसके अलावा बाला बच्चन, रामनिवास रावत, जीतू पटवारी और सुरेंदर चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के अलावा गोवा में भी पार्टी ने बड़ा फेरबदल किया है। यहां प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी गिरीश चंडोकर को सौंपी गई है। माना जा रहा है कि चुनावों के मद्देनजर अभी और राज्यों में बदलाव हो सकते हैं। बदलावों के बाद कार्यसमिति के नए सदस्यों की घोषणा भी होनी है। पार्टी ने हरियाणा के साथ ही यूपी में भी नेतृत्व परिवर्तन के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed