{"_id":"5a6089784f1c1b805a8b4b03","slug":"kamal-haasan-slams-central-governemnt-for-tax-collection-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल हासन बोले- तमिलनाडु से टैक्स लेकर उत्तर भारत का विकास, एकजुट हो जाएं 'द्रविड़'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कमल हासन बोले- तमिलनाडु से टैक्स लेकर उत्तर भारत का विकास, एकजुट हो जाएं 'द्रविड़'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Jan 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
kamal haasan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ के सुपरस्टार कमल हासन ने राजनीति में एंट्री का ऐलान करने के बाद केंद्र की भाजपा सरकार से मुकाबला करने के लिए सभी दक्षिण राज्यों को एकजुट होने की अपील की है।
विज्ञापन
तमिल साप्ताहिक पत्रिका आनंद विकटन में हासन ने लिखा कि 'द्रविड़' समुदाय को सिर्फ तमिलनाडु तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। केंद्र सरकार से मुकाबला करने के लिए दक्षिण भारत के सभी राज्यों को साथ आना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा 'तमिलनाडु टैक्स देने के मामलें में टॉप राज्यों में शामिल है। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि केंद्र यहां से टैक्स लेकर उत्तर भारत के राज्यों का विकास करती है। लेकिन मेरा मानना है कि हमें एक परिवार की तरह काम करना चाहिए। अगर परिवार में बड़ा भाई ज्यादा कमाई करता है तो उसका फर्ज है कि वह बेरोजगार बैठे छोटे भाई का ख्याल रखे, लेकिन बड़े भाई के इस तरह सबका ख्याल रखने से उसे बेवकूफ नहीं समझना चाहिए।'
विज्ञापन
कमल हासन ने भी राजनीतिक पार्टी के नाम का ऐलान करने की तारीख घोषित की है। हासन ने अपनी पार्टी के नाम का ऐलान 21 फरवरी को करने का फैसला लिया है।
उन्होंने तमिलनाडु के रमंथपुरम में अपनी पार्टी के नाम का ऐलान करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही हासन प्रदेशभर का दौरा भी करेंगे। वह अपनी यात्रा रमंथपुर से शुरू करेंगे, जोकि उनका गृहक्षेत्र भी है, इसके बाद वह मदुरई, डिंडीगुल और सिवगंगई जाएंगे। इसके साथ ही कमल हासन आधिकारिक रूप से अपनी राजनीति की शुरुआत करेंगे, हासन ने पिछले वर्ष ही राजनीति में आने का इशारा कर दिया था।