फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kamal haasan ask centre for whose protection new parliament construction is going on during crisis pm modi

नए संसद भवन पर कमल हासन का सवाल-किसकी रक्षा के लिए संकट के समय हो रहा है निर्माण

Sun, 13 Dec 2020 02:44 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 13 Dec 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
kamal haasan ask centre for whose protection new parliament construction is going on during crisis pm modi
कमल हासन (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की आधारशिला रखी है। इसे लेकर दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और मक्कल नीधि माईम के नेता कमल हासन ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि क्या इस समय करोड़ों रुपये खर्च करके संसद का निर्माण करना जरूरी है। उन्होंने पूछा है कि किसकी रक्षा के लिए हम संकट के समय इस नए संसद भवन का निर्माण कर रहे हैं।

विज्ञापन


हासन ने ट्वीट कर कहा, 'जब ग्रेट वॉल ऑफ चाइना का निर्माण किया गया तो हजारों लोग मारे गए, लेकिन शासकों ने दावा किया कि लोगों की रक्षा करना आवश्यक था। संसद पर हजारों करोड़ का खर्च किया जा रहा है, जबकि भारत के आधे हिस्से में कोरोना के कारण आजीविका का नुकसान हुआ है? कृपया उत्तर दें, मेरे निर्वाचित प्रधानमंत्री।'
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नए संसद भवन का भूमि पूजन में किया था। चार मंजिला नए संसद भवन का निर्माण 971 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 64500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किया जाएगा। नया संसद भवन भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ यानी 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- New Parliament Building: 971 करोड़ रुपये आएगी लागत, 83 लाख में बनी थी मौजूदा इमारत, जानिए खास बातें


नए भवन को सभी आधुनिक दृश्य- श्रव्य संचार सुविधाओं और डाटा नेटवर्क प्रणालियों से सुसज्जित किया जाएगा। यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान संसद के सत्रों के आयोजन में कम से कम व्यवधान हो और पर्यावरण संबंधी सभी सुरक्षा उपायों का पालन किया जाए।

लोकसभा सचिवालय के मुताबिक नए संसद भवन के लोकसभा कक्ष में 888 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था होगी। संयुक्त सत्र के दौरान इसमें 1224 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसी प्रकार, राज्यसभा कक्ष में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था होगी। नए संसद भवन में भारत की गौरवशाली विरासत को भी दर्शाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed