{"_id":"5dd408418ebc3e547b5e7f01","slug":"kamal-haasan-and-rajnikanth-react-over-political-alliance-for-development-of-tamilnadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमल हासन और रजनीकांत बोले- तमिलनाडु के विकास के लिए कर सकते हैं गठबंधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कमल हासन और रजनीकांत बोले- तमिलनाडु के विकास के लिए कर सकते हैं गठबंधन
Tue, 19 Nov 2019 08:50 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 19 Nov 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
rajnikanth and kamal hassan(File Photo)
राजनीतिक पार्टी मक्कल निधि मय्यम प्रमुख कमल हासन ने कहा कि रजनीकांत से उनकी दोस्ती पिछले 44 सालों से है। तमिलनाडु के विकास के लिए जरुरत हुई तो वे दोनों साथ हो सकते हैं। मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान रजनीकांत से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने यह बात कही। वहीं दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा कि लोगों के भले के लिए अगर कमल हासन के साथ गठबंधन बनाने की जरूरत पड़ती है, तो हम निश्चित रूप से एक साथ आएंगे।
विज्ञापन
Rajinikanth: For the benefit of the people if there is a situation to form alliance with Kamal Haasan, we will definitely come together. https://t.co/Rb3JhiqhDo pic.twitter.com/uc7yrOZDHA
— ANI (@ANI) November 19, 2019विज्ञापन
इससे एक दिन पहले रजनीकांत ने कहा था कि हमारे रास्ते अलग हों, लेकिन हमारी दोस्ती बनी रहेगी। भारतीय सिनेमा में अभिनेता कमल हासन के 60 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि हम अलग रास्ते, अलग मत और विचारधाराएं भी अपनाते हैं, हमारी दोस्ती वैसे ही बनी रहेगी। हम नहीं जानते कि भविष्य में हमारे लिए क्या है? लेकिन अतीत ने हमें ये खूबसूरत दोस्ती दी है।
विज्ञापन
रजनीकांत के इस बयान के भी राजनीतिक मायने लगाए जा रहे थे। मालूम हो कि कमल हासन ने पिछले साल अपनी राजनीतिक पार्टी मक्कल निधि मय्यम बनाई थी। वहीं, रजनीकांत ने अबतक अपनी राजनीतिक पार्टी का एलान नहीं किया है।