{"_id":"5cebf81ebdec2207254c99a8","slug":"kamakhya-prasad-tasa-named-as-bjp-rajyasabha-candidate-from-asam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामाख्या प्रसाद तासा असम से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कामाख्या प्रसाद तासा असम से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार
Mon, 27 May 2019 08:15 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Mon, 27 May 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
कामाख्या प्रसाद तासा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने कामाख्या प्रसाद तासा को असम से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया। तासा लम्बे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं और चाय बागान के मजदूरों के लिये काम करते रहे हैं । उन्होंने 2014 में जोरहट सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन पार्टी ने इस बार उन्हें चुनाव में नहीं उतारा था ।
हालांकि पार्टी ने असम से दूसरी सीट के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। माना जा रहा है कि वह सहयोगी असम गण परिषद को समर्थन दे सकती है।
ऐसी अटकलें भी है कि भाजपा बिहार में सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी के नेता व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान को असम की एक सीट पर समर्थन दे सकती है। पार्टी ने उनसे लोकसभा चुनाव के दौरान सीटों के बंटवारे के तहत राज्यसभा में भेजने का वादा किया था। पासवान ने इस बार चुनाव नहीं लड़ा था। कांग्रेस से यहां से एक सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राज्यसभा सदस्य हैं।
वहीं, भाजपा ने महाराष्ट्र और बिहार से एमएलसी चुनाव के लिए पृथ्वीराज देशमुख और राधामोहन शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।