फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kalicharan Maharaj arrested from Khajuraho over remarks against Mahatma Gandhi, Timeline Raipur Dharmsansad

कालीचरण महाराज पर शिकंजा: धर्म संसद से लेकर गिरफ्तारी तक, पढ़ें पूरी TIMELINE

Thu, 30 Dec 2021 10:26 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 30 Dec 2021 10:26 AM IST
सार

धर्मसंसद में महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण महाराज को रायपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया है। कालीचरण महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले हैं। उनपर महाराष्ट्र के पुणे और ठाणे में भी मुकदमे दर्ज हैं।
 

विज्ञापन
Kalicharan Maharaj arrested from Khajuraho over remarks against Mahatma Gandhi, Timeline Raipur Dharmsansad
कालीचरण महाराज गिरफ्तार - फोटो : Amar ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्मसंसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले कालीचरण महाराज को आज सुबह चार बजे रायपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया। कालीचरण को खजुराहो से 25 किमी दूर बागेश्वर धाम के पास किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया। आइए एक टाइमलाइन के माध्यम से बताते हैं आखिर इन चार दिनों में क्या सब हुआ। कैसे बाबा की गिरफ्तारी हुई?... 

विज्ञापन


कालीचरण महाराज उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्मसंसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ कई अपशब्दों का प्रयोग करते हुए नाथूराम गोडसे द्वारा बापू की हत्या को सही ठहरा दिया। इसके बाद देश भर में इसकी गिरफ्तारी की मांग हुई, रविवार देर रात को रायपुर के टिकरापारा थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) (वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा या द्वेष पैदा करने वाले बयान देना) और 294 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद फिर उसने एक वीडियो जारी कर कहा कि हम माफी नहीं मांगेंगे। इसके बाद पुलिस की बढ़ती दबिश को देखते हुए वह बुधवार को छत्तीसगढ़ से फरार हो गया। इसके बाद महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की पुलिस ने तलाशी अभियान और तेज कर दी। लेकिन काफी मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह मध्यप्रदेश के खजुराहो से 25 किमी दूर बागेश्वर धाम के पास किराए के मकान से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मुझे फांसी भी दे दो तो बयान वापस नहीं लूंगा: कालीचरण
मुकदमा दर्ज होने के बाद कालीचरण ने वीडियो जारी कर कहा था कि ऐसी एफआईआर से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं गांधी का विरोधी हूं और गांधी से नफरत करता हूं। इसके लिए अगर फांसी की सजा भी सुनाई जाएगी तो स्वीकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालीचरण ने रायपुर की धर्मसंसद में कहे थे महात्मा गांधी को अपशब्द
इससे पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के बारे में अपमानजनक शब्द कहते हुए कहा कि नाथूराम गोडसे ने बापू की हत्या कर सही कदम उठाया था। कालीचरण दास ने कहा कि इस्लाम का लक्ष्य राजनीति के माध्यम से राष्ट्र पर कब्जा करना है। हमारी आंखों के सामने उन्होंने 1947 में कब्जा कर लिया था। उन्होंने पहले ईरान, इराक और अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने राजनीति के माध्यम से बांग्लादेश और पाकिस्तान पर कब्जा कर लिया था। मैं नाथूराम गोडसे को सलाम करता हूं कि उन्होंने गांधी की हत्या कर दी... इसके बाद लोगों ने तालियां भी बजाईं।

इसके अलावा कालीचरण महाराज ने कहा था कि हमारा मुख्य कर्तव्य क्या है- धर्म की रक्षा करना। हमें सरकार में एक कट्टर हिंदू राजा (नेता) का चुनाव करना चाहिए, भले ही कोई भी हो। इसके आगे बोलते हुए कहा कि "हमारे घरों की महिलाएं बहुत अच्छी और सभ्य हैं और वे मतदान के लिए नहीं जाती हैं। जब सामूहिक दुष्कर्म होंगे तो आपके घर की महिलाओं का क्या होगा। महामूर्खों... मैं उन लोगों को बुला रहा हूं जो वोट देने के लिए बाहर नहीं जाते हैं।"


पुणे और ठाणे में भी मामला दर्ज
पुणे सिटी पुलिस ने 19 दिसंबर को पुणे में समस्त हिंदू अघाड़ी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से विशेष समुदाय के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में कालीचरण महाराज, मिलिंद एकबोटे, नंदकिशोर एकबोटे और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं, महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने भी महात्मा गांधी को अपशब्द कहने, नाथूराम गोडसे का समर्थन करने और अतीत में अभद्र भाषा देने के लिए कालीचरण महाराज के खिलाफ ठाणे के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।  कालीचरण के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 295, 506 और 34 के तहत शिकायत दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed