{"_id":"6ac5fadd89a499a777094a5d","slug":"kalamassery-molestation-case-keralam-police-arrests-two-more-accused-including-a-woman-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलामसेरी सामूहिक दुष्कर्म मामला: पुलिस ने एक महिला समेत दो अन्य को पकड़ा, पार्टनर के खुलासे के बाद कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कलामसेरी सामूहिक दुष्कर्म मामला: पुलिस ने एक महिला समेत दो अन्य को पकड़ा, पार्टनर के खुलासे के बाद कार्रवाई
Wed, 07 Oct 2026 01:25 PM IST
अमन मौर्या
पीटीआई, कोच्चि, केरलम
पीटीआई, कोच्चि, केरलम
Published by: अमन मौर्या
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:25 PM IST
सार
केरलम के कलामसेरी सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने वायनाड से एक महिला समेत दो और आरोपियों को हिरासत में लिया है। पीड़िता के मुताबिक हमले में सरन्या की भी मुख्य भूमिका थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
केरलम के कलामसेरी में हाल ही में एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। केरलम पुलिस ने अपराध में शामिल एक महिला समेत दो और लोगों को पकड़ा गया है। मामले पर एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो आरोपियों (अलाप्पुझा की रहने वाली सरन्या उर्फ अम्मू और त्रिशूर के रहने वाले संजू) को मंगलवार रात वायनाड से पकड़ा गया है। ये आरोपी यहीं छिपे हुए थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को यहां लाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि यहां लाने और पूछताछ करने के बाद उनकी गिरफ्तारी दर्ज की जाएगी।
ये भी पढ़ें: 'मोदी-शाह की जोड़ी घबराई और हताश है': राहुल-प्रियंका पर एफआईआर दर्ज होने पर भड़की कांग्रेस, क्या लगाए आरोप?
पुलिस ने क्या कहा?
कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर एस. कालीराज महेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पीड़िता के बयान के मुताबिक हमले में सरन्या की भी मुख्य भूमिका थी। इसके पहले सोमवार को पुलिस ने बताया था कि यह अपराध दो अक्तूबर को हुआ था। इस दौरान हमले में चार लोग शामिल थे। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो भी बनाया था। पुलिस ने दो आरोपियों, श्रीराज और जिथ मार्टिन, को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता ने घटना के बारे में अपने पार्टनर को बताया और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि जांच चल रही है और वे घटनाक्रम का पूरा ब्योरा पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'मिशन अपनों तक' का कमाल: ओडिया टैटू के जरिए 35 साल बाद मिला परिवार, पर क्यों अधूरा रहा प्रमिला का इंतजार?
कैसे सामने आया मामला?
बता दें कि मंगलवार को पीड़िता के पार्टनर ने महिला पर हुए भयानक हमले के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए थे। कोच्चि में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि एक नौकरी के सिलसिले में बाहर जाने के बाद पीड़िता बुरी तरह घायल हालत में और सूजे हुए चेहरे के साथ घर लौटी थी। पार्टनर ने आरोप लगाया कि एक महिला समेत चार लोगों ने उस पर हमला किया और बाद में कुछ और लोग कमरे में आ गए। पार्टनर ने बताया कि जब उसने बीयर की बोतल तोड़ी और हमला जारी रहने पर खुदकुशी करने की धमकी दी, तब जाकर हमलावर रुके।