{"_id":"6a2e282d15af8d150a06743c","slug":"kakoli-ghosh-dastidar-son-dr-baidyanath-sends-legal-notices-to-several-tmc-leaders-including-mamata-banerjee-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागी सांसद काकोली घोष के बेटे ने ममता समेत इन नेताओं को भेजा नोटिस: सार्वजनिक माफी की मांग, जानें पूरा ममला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बागी सांसद काकोली घोष के बेटे ने ममता समेत इन नेताओं को भेजा नोटिस: सार्वजनिक माफी की मांग, जानें पूरा ममला
Sun, 14 Jun 2026 09:34 AM IST
अमन तिवारी
एएनआई, कोलकाता
एएनआई, कोलकाता
Published by: अमन तिवारी
Updated Sun, 14 Jun 2026 09:34 AM IST
सार
टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे डॉ बैद्यनाथ ने ममता बनर्जी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने चुनावी टिकट मांगने और निजी जीवन से जुड़े आरोपों को खारिज करते हुए 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक माफी की मांग की है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
टीएमसी की बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे डॉ बैद्यनाथ घोष दस्तीदार ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कई बड़े नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। इन नेताओं में सांसद महुआ मोइत्रा, कल्याण बनर्जी, सौगत रॉय और सोनाली गुहा के नाम शामिल हैं। उन्होंने यह नोटिस अपनी वकील पूजा शुक्ला के माध्यम से भेजा है।
आरोपों को किया खारिज
नोटिस में डॉ बैद्यनाथ ने उन सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने बारासत विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगा था। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनकी राजनीति में आने की कोई इच्छा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उल्टा आई-पैक और टीएमसीपी के प्रतिनिधियों ने ही उनसे कई बार संपर्क किया था और चुनाव लड़ने का दबाव बनाया था। उन्होंने सोहम पाल, चंद्र भूषण राव और श्रीतमा बोस जैसे नामों का जिक्र करते हुए कहा कि इन लोगों ने उन्हें चुनाव के लिए तैयार करने की कोशिश की थी।
डॉ बैद्यनाथ ने सोनाली गुहा के उन दावों को भी झूठा और अपमानजनक बताया है, जिनमें उनके शराब पीने की बात कही गई थी। इसके अलावा, उन्होंने कल्याण बनर्जी की टिप्पणियों पर भी कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इन गलत बयानों से उनकी सामाजिक और पेशेवर छवि को बहुत नुकसान पहुंचा है। डॉ बैद्यनाथ एक प्रतिष्ठित मनोचिकित्सक हैं और उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और लंदन के बड़े संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की है। नोटिस में यह भी बताया गया है कि जिस समय उन पर टिकट मांगने के आरोप लगे, उस समय वह अमेरिका के बोस्टन में अपनी पेशेवर जिम्मेदारियां निभा रहे थे।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
उन्होंने इन सभी नेताओं से 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और अपनी बात वापस लेने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर तय समय में माफी नहीं मांगी गई और स्थिति स्पष्ट नहीं की गई, तो वह दीवानी और आपराधिक कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे। डॉ बैद्यनाथ ने स्पष्ट किया कि वह किसी भी राजनीतिक विवाद या चर्चा का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं।

Dr. Baidyanath Ghosh Dastidar, son of rebel TMC MP Kakoli Ghosh Dastidar, has sent a legal notice to former West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee and several Trinamool Congress leaders including Mahua Moitra, Kalyan Banerjee, Sougata Roy, and Sonali Guha.
विज्ञापन विज्ञापन
In the notice,… pic.twitter.com/HCYU0lQ0ZT— ANI (@ANI) June 14, 2026