फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor criticized Marco Rubio statement regarding deaths of Indian sailors in Strait of Hormuz

अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?

Sun, 14 Jun 2026 08:37 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 14 Jun 2026 08:37 AM IST
सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा अमेरिका ने निर्दोष भारतीयों की मौत पर कोई अफसोस नहीं जताया। उन्होंने सवाल उठाया कि एक रणनीतिक साझेदार देश निर्दोष भारतीयों की मौत पर इतना संवेदनहीन कैसे हो सकता है।

विज्ञापन
Shashi Tharoor criticized Marco Rubio statement regarding deaths of Indian sailors in Strait of Hormuz
शशि थरूर, कांग्रेस सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी विदेश विभाग के एक आधिकारिक बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। यह बयान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच हुई बातचीत के बाद आया है। थरूर ने इस बयान को बेहद चौंकाने वाला और दुखद बताया है।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने क्या कहा?
थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अमेरिकी बयान में निर्दोष भारतीयों की जान जाने पर कोई दुख या संवेदना नहीं जताई गई है। उन्होंने सवाल किया कि एक दोस्त और रणनीतिक साझेदार इतना संवेदनहीन कैसे हो सकता है? थरूर के अनुसार, अगर कोई व्यापारिक जहाज नियमों का पालन नहीं कर रहा था, तो उसे रोकने के लिए जानलेवा हथियारों का इस्तेमाल क्यों किया गया?
विज्ञापन


उन्होंने सुझाव दिया कि जहाज को रोकने के लिए उसके इंजन या स्टीयरिंग को खराब किया जा सकता था। मिसाइल दागकर चालक दल के सदस्यों को मारना जरूरी नहीं था। थरूर ने इस बात पर जोर दिया कि इन समुद्री रास्तों से गुजरने वाले लगभग हर जहाज पर भारतीय क्रू सदस्य होते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या अब इन सभी भारतीयों को अमेरिकी मिसाइलों का आसान निशाना मान लिया गया है?
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी ने अपने बयान में क्या कहा था?
अमेरिकी बयान में कहा गया था कि मार्को रूबियो ने जयशंकर से होर्मुज जलडमरूमध्य की घटनाओं पर चर्चा की। रूबियो ने अपने बयान में कहा, सभी व्यापारिक जहाजों को अमेरिकी सेना के आदेशों का तुरंत पालन करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिकी पाबंदियों का उल्लंघन और ईरानी तेल का अवैध व्यापार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमेरिका ने कहा कि वह इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।

ये भी पढ़ें: 'आप भ्रमित हो रहे हैं': ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा की AI फोटो; ईरान समझौते से पहले ट्रंप का शक्ति प्रदर्शन

शशि थरूर ने अमेरिका के इस रवैये को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रूबियो से बातचीत के दौरान भारत का कड़ा विरोध दर्ज कराया होगा। थरूर का मानना है कि रणनीतिक साझेदारी में इस तरह की संवेदनहीनता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed