फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kakadu Exercise 2022: INS Satpura and P8I Maritime Patrol Aircraft of Indian Navy reached Darwin in Australia

Kakadu Exercise 2022: ऑस्ट्रेलिया पहुंचा भारत का INS सतपुड़ा, 14 देशों की नौसेना के साथ करेगा युद्धाभ्यास

Tue, 13 Sep 2022 01:23 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Sep 2022 01:23 PM IST
सार

इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास में 14 नौसेनाओं के जहाज व समुद्री वाहन शामिल होंगे। यह अभ्यास दो सप्ताह तक बंदरगाह व समुद्र दोनों में किया जाएगा।

विज्ञापन
Kakadu Exercise 2022: INS Satpura and P8I Maritime Patrol Aircraft of Indian Navy reached Darwin in Australia
ऑस्ट्रेलिया पहुंचा INS सतपुड़ा - फोटो : ANI

विस्तार

रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना द्वारा आयोजित काकाडू युद्धाभ्यास में भाग लेने के लिए भारतीय नौसेना का आईएनएस सतपुड़ा और पी8आई समुद्री गश्ती विमान ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुंच चुका है। ये विमान सोमवार को यहां पहुंचे। 

विज्ञापन

विज्ञापन


भारतीय नौसेना की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बहुराष्ट्रीय अभ्यास में 14 नौसेनाओं के जहाज व समुद्री वाहन शामिल होंगे। यह अभ्यास दो सप्ताह तक बंदरगाह व समुद्र दोनों में किया जाएगा। अभ्यास के बंदरगाह चरण के दौरान, जहाज के चालक दल भाग लेने वाली नौसेनाओं के साथ परिचालन योजना पर विचारों को साझा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन



जापान के साथ शुरू हुआ अभ्यास 
भारतीय नौसेना ने बताया, भारत और जापान की नौसेना के बीच मैरीटाइम एक्सरसाइज 2022 (JIMEX 22) का छठा संस्करण 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में शुरू हो गया है। भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व तीन स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित युद्धपोतों द्वारा किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया, गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर रणविजय, फ्लीट टैंकर ज्योति, ऑफशोर पेट्रोल वेसल सुकन्या, पनडुब्बी, MIG 29K फाइटर एयरक्राफ्ट, लॉन्ग रेंज मैरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट और जहाज से चलने वाले हेलीकॉप्टर भी अभ्यास में भाग ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed