फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kairana case is a conspiracy against government

‘कैराना, कांधला प्रकरण सरकार को बदनाम करने की साजिश’

Fri, 17 Jun 2016 04:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद Updated Fri, 17 Jun 2016 04:41 AM IST
विज्ञापन
kairana case is a conspiracy against government
मथुरा के जवाहर बाग प्रकरण की न्यायिक जांच हो रही है। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि कैराना एवं कांधला प्रकरण चुनाव से पूर्व भाजपा द्वारा उठाना सरकार को बदनाम करने की साजिश है। मथुरा के जवाहर बाग प्रकरण की न्यायिक जांच हो रही है। दूध का दूध और पानी का पानी जनता के सामने होगा। युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश को विकास की राह में आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह सुहागनगर स्थित विकास राजपूत के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कैराना से हिंदुओं के पलायन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कैराना, कांधला प्रकरण उठाकर भाजपा सरकार को बदनाम करना चाहती है। व्यापारिक उद्देश्य से कोई बाहर चला जाए और उसे छोड़़ना दर्शा दें तो गलत है। प्रशासन जांच कर रहा है।
विज्ञापन


मथुरा के जवाहर बाग की सीबीआई जांच से सरकार क्यों कतराने के सवाल पर कहा कि न्यायिक जांच हो रही है। दूध का दूध और पानी का पानी जनता के सामने होगा। जिले में इटावा, मैनपुरी जिले की डग्गामार बसों के संचालन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि बिना परमिट के डग्गामार वाहन दौड़ रहे हैं। हम कार्रवाई कर रहे हैं। 45 हजार करोड़ राजस्व सरकार को दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन निगम की बसों को अपडेट किया है। फीरोजाबाद शहर में डिपो के सवाल पर परिवहन राज्यमंत्री कुछ नहीं बोले लेकिन शिकोहाबाद विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने टिप्पणी की कि हमारी विधानसभा (शिकोहाबाद) में डिपो है। सिटी बसों के संचालन के सवाल पर मंत्री ने चुप्पी नहीं तोड़ी। वार्ता के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, विधायक ओमप्रकाश वर्मा, यादव महासभा के जिलाध्यक्ष भूरी सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed