कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों को दी धमकी, कहा- हमारी सरकार आएगी तो हम उन्हें मुर्गा बना देंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश विजयवर्गीय ने सरकारी अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने अगर कार्यकर्ताओं को परेशान किया तो बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कोई चूड़ी नहीं पहन रखी है। हम शराफत से काम करते हैं इसका मतलब ये नहीं कि हमें मर्यादा तोड़ना नहीं आता।
उन्होंने आगे कहा, वो एसपी का क्या नाम है? मुर्गा? मुर्गा हो या कुछ भी, हम मुर्गा बना देंगे हमारी सरकार आएगी तो। हमने बहुत सारे अधिकारियों की लिस्ट बनाई है, जिन्हें हम मुर्गा बनाने वाले हैं।
Kailash Vijayvargiya,BJP Gen Secy in-charge of West Bengal, in Purulia earlier today: Vo SP ka kya naam hai? Murga? Murga ho ya kuch bhi, hum murga bana denge hamari sarkar aayegi toh. Humne bahut saare adhikariyon ki list banayi hai, jinhe hum murga banane wale hain. https://t.co/dY9DcXCkiD
— ANI (@ANI) January 10, 2020
बता दें कि इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने की मांग की थी। पार्टी ने मंगलवार को जिला कलक्टर को पत्र लिखकर इंदौर को आग के हवाले करने की धमकी देने के लिए भाजपा महासचिव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कहा था कि विजयवर्गीय ने लोगों को हिंसा करने के लिए भड़काया और शहर की शांति व्यवस्था भंग की। भड़काऊ भाषण दिए और सरकारी अधिकारियों को धमकाया है। इसलिए कांग्रेस विजयवर्गीय के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने की मांग करती है।