फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kailash Satyarthi lashed out at Pragya Thakur for calling Nathuram Godse a patriot

प्रज्ञा के 'गोडसे बयान' पर सत्यार्थी ने कहा- आपने गांधी की आत्मा को मार दिया

Sat, 18 May 2019 01:36 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 18 May 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Kailash Satyarthi lashed out at Pragya Thakur for calling Nathuram Godse a patriot
बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर इन दिनों नाथूराम गोडसे पर बयान देकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जहां विपक्ष इसे लेकर उनपर हमलावर है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी कहना है कि वह उन्हें मन से माफ नहीं कर पाएंगे। इसी बीच इस विवाद में नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी भी कूद गए हैं। उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त बताने पर उनपर निशाना साधा है।

विज्ञापन


बाल अधिकार कार्यकर्ता ने ट्विटर पर लिखा कि मालेगांव बम धमाकों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोगों द्ववारा दिए जा रहे बयान भारत की आत्मा को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'गोडसे ने गांधी के शरीर की हत्या की थी, परंतु प्रज्ञा जैसे लोग उनकी आत्मा की हत्या के साथ, अहिंसा, शांति, सहिष्णुता और भारत की आत्मा की हत्या कर रहे हैं। गांधी हर सत्ता और राजनीति से ऊपर हैं। भाजपा नेतृत्व छोटे से फायदे का मोह छोड़ कर उन्हें तत्काल पार्टी से निकाल कर राजधर्म निभाएं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन के उस बयान के बाद आई थी जिसमें उन्होंने गोडसे को स्वतंत्र भारत का पहला हिंदू आतंकवादी बताया था। इसके जवाब में साध्वी ने कहा था कि गोडसे देशभक्त था, देशभक्त है और देशभक्त रहेगा। जो लोग उसपर सवाल उठा रहे हैं उन्हें अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।

हालांकि विवाद बढ़ने पर साध्वी ने इसपर माफी मांगी थी। इसके बाद शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने साध्वी से इस बयान को लेकर 10 दिनों के अंदर जवाब देने के लिए कहा है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े और नलिन कुमार कटील को भी कारण बताओ नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा गया है। कटील ने गोडसे की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से की थी।


बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने साध्वी प्रज्ञा के 'देशभक्त गोडसे' वाले बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा, 'गांधी जी या गोडसे के बारे में जो बयान दिए गए हैं वो बहुत खराब हैं और समाज के लिए बहुत गलत हैं। ये अलग बात है कि उन्होंने माफी मांग ली है, लेकिन मैं उन्हें मन से कभी माफ नहीं कर पाऊंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed