फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kailash Satyarthi Children Foundation works on poor children for cricket and singing

कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन की पहल: दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में गरीब बच्चे के लिए करेंगे काम, क्रिकेट से लेकर संगीत में निखारेंगे हुनर

Tue, 29 Mar 2022 07:38 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 29 Mar 2022 07:38 AM IST
सार

शहर की झुग्गी बस्तियों के बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए केएससीएफ और BOAT ने हाथ मिलाया है।

विज्ञापन
Kailash Satyarthi Children Foundation works on poor children for cricket and singing
कैलाश सत्यार्थी - फोटो : Social Media

विस्तार

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन ने दिल्ली के झुग्गी बस्तियों में रहने वाले बच्चों के हुनर को निखारने लिए एक कार्यक्रम की शुरुआत की है। प्रतिभा विकास कार्यक्रम के तहत 'मेरी आवाज सुनो' कार्यक्रम को जरिए ओखला के स्लम बस्ती इंद्र कल्याण विहार में इसे लॉन्च किया गया है। यह कार्यक्रम महानगर की चार झुग्गी बस्तियों चाणक्यपुरी की संजय कैंप, रंगपुर पहाड़ी, ओखला के इंद्रा कल्याण विहार और वसंतकुंज की इंदर कैंप में आयोजित किया जाएगा। प्रतिभा विकास कार्यक्रम गरीब बच्चों को संगीत, नृत्य, रंगकर्म और क्रिकेट में अपनी प्रतिभा को निखारने और उसे प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा। बच्चों को वरिष्ठ कलाकार और खिलाड़ी विशेष ट्रेनिंग देंगे और  प्रतिभावान बच्चों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।

विज्ञापन


कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन केएससीएफ और आईटी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी BOAT के साथ मिलकर इस योजना की शुरुआत की है। BOAT लाइफस्टाइल के सह-संस्थापक और सीएमओ अमन गुप्ता ने इसे लॉन्च किया। बता दें कि कैलाश सत्यार्थी  गरीब और लाचार बच्चों के लिए काम करते आए हैं। इस फाउंडेशन के माध्यम से शहरी स्लम बस्तियों में बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा एवं विकास को सुनिश्चित करने के लिए काम किया जाता है। ताकि हर बच्चा स्वतंत्र, सुरक्षित, स्वस्थ और शिक्षित हो। 
विज्ञापन


इस अवसर पर केएससीएफ के कार्यकारी निदेशक श्री राकेश सेंगर ने कहा कि समाज के कमजोर और हाशिए के बच्चों को अवसर प्रदान करने के दृष्टिकोण से यह एक अनूठा कार्यक्रम है। यह उन बच्चों की प्रतिभा को पहचान देगा जो बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। यह बच्चों को सशक्त भी करेगा और उनमें नेतृत्वद क्षमता का विकास करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed