फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana assembly dissolved resolution passed cm chandrasekhar rao can resign

तेलंगाना विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पारित, सीएम चंद्रशेखर राव दे सकते हैं इस्तीफा

Thu, 06 Sep 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Updated Thu, 06 Sep 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
Telangana assembly dissolved resolution passed cm chandrasekhar rao can resign
के. चंद्रशेखर राव
तेलंगाना विधानसभा को भंग करने का प्रस्ताव गुरुवार को कैबिनेट द्वारा पारित हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव अपने पद से आज ही इस्तीफा दे सकते हैं। अब राज्य में समय से पहले चुनाव कराए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को भी इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि गुरुवार सुबह कैबिनेट की बैठक हो सकती है। लेकिन बुधवार देर रात तक अगले दिन होने वाली बैठक के समय को तय नहीं किया जा सका। ऐसी खबरें थी कि मंत्रियों को सुबह 6 बजे बैठक के लिए तैयार रहने को कहा गया। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो बैठक के लिए 6 सितंबर गुरुवार के दिन को चुना जाना अहम था, क्योंकि मुख्यमंत्री नंबर 6 को खुद के लिए भाग्यशाली मानते हैं। बता दें कि टीआरएस सरकार का कार्यकाल मई 2019 तक का था, लेकिन मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव इस साल के अंत में चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही तेलंगाना का भी चुनाव कराना चाह रहे थे, इसीलिए उन्होंने विधानसभा भंग करने की सिफारिश की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही चंद्रशेखर राव ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद से ये अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं कि राज्य में विधानसभा चुनाव समय से पहले हो सकते हैं। 

सूत्रों का कहना था कि अमित शाह ने तेलंगाना के भाजपा नेताओं को पहले ही बता दिया था कि अगर राज्य में समय से पहले चुनाव हों तो उसके लिए तैयार रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed