फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jyotiraditya Scindia objects to Shashi Tharoor remarks over replies in Hindi in Lok Sabha

भाषा पर हंगामा: अंग्रेजी में पूछे गए सवाल का सिंधिया ने हिंदी में दिया जवाब, थरूर ने कहा- यह अपमान है

Thu, 03 Feb 2022 07:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 03 Feb 2022 07:48 PM IST
सार

ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से लोकसभा में गुरुवार को अंग्रेजी में पूछे गए सवालों का जवाब हिंदी में देने को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपमान बताया। वहीं, थरूर की प्रतिक्रिया पर नाराजगी व्यक्त की।

विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia objects to Shashi Tharoor remarks over replies in Hindi in Lok Sabha
लोकसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच लोकसभा में हिंदी को लेकर विवाद हो गया। एक समय में थरूर के साथी रहे सिंधिया ने सदन में अंग्रेजी में पूछे गए एक सवाल का जवाब हिंदी में दिया। इस पर थरूर भड़क गए और इसे अपमान बता डाला। 

विज्ञापन


दरअसल, तमिलनाडु के सदस्यों की ओर से अंग्रेजी में पूछे गए पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने हिंदी में उत्तर दिया। इस पर तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री की ओर से हिंदी में प्रतिक्रिया देना सवाल पूछने वालों का अपमान है।
विज्ञापन


थरूर ने कहा कि मंत्री अंग्रेजी बोलते हैं और उन्हें अंग्रेजी में उत्तर देना चाहिए। प्रश्न काल के दौरान थरूर ने कहा, 'जरा जवाब हिंदी में मत दीजिए... ये अपमान है लोगों का।' वहीं, सिंधिया ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सदस्य के लिए इस तरह की टिप्पणी करना अजीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे लेकर कहा, 'मैं हिंदी बोलूं तो एतराज हो रहा है।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सदन में अनुवादक भी है। वहीं, थरूर की टिप्पणी के तुरंत बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। बिड़ला ने कहा कि यह अपमान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed