फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Jyotibala Suicide Case Accused Not Appeared In Court, Now Next Hearing On October 6

ज्योतिबाला खुदकुशी मामले में कोर्ट में पेश नहीं हुए आरोपी, अब छह अक्तूबर को होगी सुनवाई

Tue, 11 Aug 2020 08:51 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 11 Aug 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
Jyotibala Suicide Case Accused Not Appeared In Court, Now Next Hearing On October 6
ज्योतिबाला का पति विमल वर्मा - फोटो : Amar Ujala

बिहार के पटना में इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत ज्योति बाला की खुदकुशी के मामले में सुनवाई एक फिर से टल गई है। अब इस मामले की सुनवाई छह अक्तूबर को होगी। बता दें कि मामले में मुख्य आरोपी विमल वर्मा और अन्य आरोपियों को कोर्ट ने पांच अगस्त को हाजिर होने  के लिए कहा था। परंतु आरोपियों के हाजिर नहीं होने के बाद सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के वसई में सिविल कोर्ट जूनियर डिविजन में चल रही सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इससे पहले 29 फरवरी 2020 को सभी आरोपियों को पेश होने के लिए कहा था। परंतु आरोपी पेश नहीं हुए थे। इसके बाद पांच अगस्त की सुनवाई में भी आरोपियों की गैरमौजूदगी और कोविड-19 महामारी के चलते अब अगली सुनवाई के लिए छह अक्तूबर की तारीख तय की गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि इसी साल जनवरी में मुंबई पुलिस ने वसई के अपर जिला व सत्र न्यायालय में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या, प्रताड़ाना, मानसिक व शारीरिक शोषण, घरेलू हिंसा और आत्महत्या के उकसाने व साजिश रचने जैसे आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्जशीट में मृतका के पति विमल वर्मा, ससुर विजय वर्मा, सास मीरा शरण, बड़ीननद दीपा वर्मा, नंदोई अविनाश और छोटी ननद मोनी उर्फ विजेता वर्ता को आरोपी बनाया गया है। बता दें कि आरोपी विमल उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा में अधिकारी है, जबकि बड़ी ननद दीपा इलाहाबाद बैंक में मैनेजर और नंदोई अविनाश बिहार सचिवालय में अधिकारी है। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 304 (ब), 498 (अ), 306, 406, 323, 504, 506 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस केस के सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं। 

जेल जा चुका है विमल वर्मा
गौरतलब है कि बीते वर्ष इस मामले में लगभग 2 महीनों तक फरार रहने के बाद वसई पुलिस ने मुख्य आरोपी विमल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 14 दिनों की पुलिस रिमांड के बाद अदालत ने आरोपी पति को जेल भी भेज दिया था। 

क्या है मामला
ज्योति बाला की शादी नवंबर 2017 में गांधी मैदान थाना स्थित सालिमपुर अरहा निवासी विमल वर्मा से हुई थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ज्योति का पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए  शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि आरोपियों ने ज्योति का जबरन गर्भपात कराने का भी प्रयास किया था। ऐसे ज्योति अपने मायके चली गई थी। 


आरोप है कि इसके कुछ समय बाद प्रताड़ना से तंग आकर ज्योति ने मुंबई के वसई रोड में 9 जून 2019 को खुदकुशी कर ली थी। खुदकुशी से पहले ज्योति ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए अपने पति विमल वर्मा और सभी ससुराल वालों को जिम्मेदार बताया था। साथ ही न्याय की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed