{"_id":"672f40a0f568cf7d510fdebe","slug":"junior-doctors-take-out-rally-demanding-justice-for-rg-kar-hospital-rape-murder-victim-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"RG Kar Case: आरजी कर दरिंदगी के तीन महीने पूरे, जूनियर डॉक्टरों ने निकाली रैली, पीड़िता के लिए न्याय की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RG Kar Case: आरजी कर दरिंदगी के तीन महीने पूरे, जूनियर डॉक्टरों ने निकाली रैली, पीड़िता के लिए न्याय की मांग
Sat, 09 Nov 2024 04:29 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 09 Nov 2024 04:29 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात को आज तीन महीने पूरे हो गए। इस मौके पर जूनियर डॉक्टरों ने रैली निकाली है और पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
आरजी कर दरिंदगी के तीन महीने पूरे, कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों ने निकाली रैली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों ने दुष्कर्म और हत्या की शिकार महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए शनिवार को रैली निकाली। बता दें कि ये रैली आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के वारदात के तीन महीने पूरे होने पर निकाली गई। इस घटना से पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया था। इस रैली में उनके मुद्दों से सहानुभूति रखने वाले आम लोगों के एक वर्ग ने भी हिस्सा लिया।
कॉलेज स्क्वायर से एस्प्लेनेड तक निकाली रैली
पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट के बैनर तले जूनियर डॉक्टरों ने शहर के सभी मेडिकल कॉलेजों में मंच स्थापित किए, जिन पर 9 अगस्त को डॉक्टर की हत्या के बाद से तीन महीने से अधिक समय से चल रहे विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरें, बैनर और पोस्टर लगाए गए। आज जूनियर डॉक्टरों ने अपनी विरोध रैली को कॉलेज स्क्वायर से शहर के बीचों-बीच मौजूद एस्प्लेनेड तक निकाली। इस दौरान दरिंदगी की पीड़िता के लिए न्याय की मांग की गई।
8 अगस्त की रात महिला के साथ दरिंदगी की वारदात
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना आठ अगस्त की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। उसने आठ अगस्त अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। घटना के अगले दिन नौ अगस्त की सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया, जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की वारदात की पुष्टि हुई थी।
इस मामले में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चौतरफा आलोचना झेलनी पड़ी थी। वहीं इस दरिंदगी के विरोध में देश भर में तमाम राजनीतिक दलों के साथ समाजिक और डॉक्टर संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया था।

#WATCH | Kolkata, West Bengal | Junior doctors hold protest march at College Square over RG Kar Medical College & Hospital rape-murder incident. pic.twitter.com/r4PdE3rShZ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 9, 2024
8 अगस्त की रात महिला के साथ दरिंदगी की वारदात
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना आठ अगस्त की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। उसने आठ अगस्त अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। घटना के अगले दिन नौ अगस्त की सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया, जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की वारदात की पुष्टि हुई थी।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: On the RG Kar Medical College & Hospital rape-murder incident, TMC leader Kunal Ghosh says, "It has been three months since the incident took place. Junior Doctors Front is organising a rally here and the Junior Doctors Association is organizing a… pic.twitter.com/wVeKKgoYfV
— ANI (@ANI) November 9, 2024