{"_id":"56ee3ff94f1c1b1728f14d27","slug":"junior-ambani-sheds-close-to-70-kgs-seen-in-somnath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"'छोटे अंबानी' का वजन हुआ आधा, सोमनाथ मंदिर में आए नजर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'छोटे अंबानी' का वजन हुआ आधा, सोमनाथ मंदिर में आए नजर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 20 Mar 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
वजन घटाने से पहले और बाद में अनंत अंबानी
- फोटो : Times of India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने अपना वजन करीब 70 किलो तक कम कर लिया है। कुछ महीने पहले उनका वजन करीब दोगुना था लेकिन अचानक से उनके वजन में इतनी कमी वाकई में चौंकाने वाली बात है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अनंत अंबानी का नया लुक उस वक्त देखने को मिला जब वे गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उनका घटना हुआ वजन देखकर शायद ही कोई उन्हें पहचान पाया हो। इंडियन प्रिमियल लीग (आईपीएल) मैचों के दौरान अनंत को मुंबई इंडियन्स टीम को चियर्स करते हुए अक्सर देखा जाता था। गुजरात के जामनगर में स्थित रिलायंस के रिफाइनरी में आयोजित होने वाले मैराथन दौड़ों में भी वह कई बार हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन
ऐसा माना जा रहा है कि किसी अमेरिकी फिटनेस ट्रेनर ने वजन घटाने में अनंत की मदद की है। भारी भरकम शरीर वाले अनंत के उस वक्त के तस्वीर और वजन कर करने के बाद वाली तस्वीर को अगर आमने-सामने रख दिया जाए तो शायद आप भी उन्हें पहचान नहीं पाएंगे।
विज्ञापन