फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   june 6 big news all day long update on amarujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 06 Jun 2019 06:46 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 06 Jun 2019 06:46 AM IST
विज्ञापन
june 6 big news all day long update on amarujala
Top News - फोटो : अमर उजाला
भाजपा और तृणमूल के पोस्टकार्ड जंग में केंद्र सरकार को 3.53 करोड़ रुपये का नुकसान
विज्ञापन


भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच पोस्टकार्ड जंग छिड़ी हुई है। भाजपा जहां तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी को ‘जय श्रीराम’ लिखे 10 लाख पोस्टकार्ड भेज रही है तो वहीं तृणमूल भाजपा नेताओं को ‘जय बांग्ला, जय काली’ लिखे बीस लाख पोस्टकार्ड भेज रही है। दोनों दलों की इस जंग में केंद्र सरकार को 3.53 करोड़ रुपये का नुकसान रहा है।

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


एविएशन घोटाले में प्रफुल्ल पटेल से आज पूछताछ करेगा ईडी

करोड़ों रुपये के एविएशन घोटाले से जुड़ी मनी लान्ड्रिंग की एक जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल से बृहस्पतिवार को पूछताछ कर सकता है। इस घोटाले के चलते सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया को बड़े पैमाने पर घाटा उठाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर- 

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 35वीं बरसी आज, अमृतसर में पांच हजार जवान सुरक्षा में तैनात

अमृतसर के गांव हर्षा छीना-कुकड़वाला में नाके के पास मिले दो हैंड ग्रेनेड के बाद जिला पुलिस प्रशासन ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की 35वीं बरसी में किसी भी संभावित घटना को रोकने के लिए गुरु नगरी को छावनी में तब्दील कर दिया है।


पढ़ें पूरी खबर- 

लापता विमान का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं, इसरो के सैटेलाइट की ली जा रही मदद

चीन सीमा के पास लापता वायुसेना के विमान एएन-32 का तीसरे दिन बुधवार को भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। विमान में सात अधिकारियों समेत 13 लोग सवार थे। विमान की तलाश में युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और इसकी खोज में वायुसेना के विमानों के साथ नौसेना व थलसेना के हेलीकॉप्टर के बेड़े जुटे हैं।

पढ़ें पूरी खबर- 

गर्मी का कहर जारी, तापमान 42.5 डिग्री तक चढ़ा

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का कहर जारी है। तल्ख तेवरों के साथ सूर्यदेव ने लोगों को हाल-बेहाल कर रखा है। बुधवार को तापमान एक बार फिर से 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिल्ली के पालम व आयानगर केंद्र पर सर्वाधिक 44.6 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

पढ़ें पूरी खबर- 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed