फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   june 18 big news all updates will get on amar ujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 18 Jun 2019 06:51 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 18 Jun 2019 06:51 AM IST
विज्ञापन
june 18 big news all updates will get on amar ujala
Top News - फोटो : अमर उजाला
दिल्लीः ग्रामीण सेवा चालक मारपीट मामले में देर रात फूटा लोगों का आक्रोश, मुखर्जी नगर थाने का घेराव
विज्ञापन


मुखर्जी नगर इलाके में ग्रामीण सेवा चालक से मारपीट के मामले में सोमवार देर रात लोगों ने फिर से थाने का घेराव किया। गुस्साये लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि सरबजीत सिंह की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों को उनके हवाले किया जाए।

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


प्री मॉनसून बारिश से मौसम हुआ सुहाना, पहाड़ों पर अगले 24 घंटों में ओलावृष्टि की संभावना 

सोमवार रात दिल्ली के कई इलाकों में तेज और कई इलाकों में हल्की बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। हालांकि कुछ इलाकों में लोगों को तेज हवाओं और बादलों के गर्जन से ही संतोष करना पड़ा। दिनभर आसमान में छाए बादलों के कारण मौसम पहले से ही सुहाना बना हुआ था, लेकिन रात में हुई बारिश ने लोगों को ठंडक प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-


हड़ताल के कारण थम गया इलाज, 128 हुआ बच्चों की मौत का आंकड़ा, रोते रहे मरीजों के परिजन

बिहार में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) यानी दिमागी बुखार से होने वाली बच्चों की मौत का आंकड़ा 128 तक जा पहुंचा है। पिछले 24 घंटे में 11 और बच्चों की मौत हो गयी है। इस बीच जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल ने बिहार में और कठिनाई पैदा कर दी है। हड़ताल का स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है।

पढ़ें पूरी खबर-

14 साल पहले अयोध्या में हुए आतंकी हमले पर कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

प्रयागराज की विशेष कोर्ट अयोध्या हमले के बाकी बचे पांच आतंकियों को सजा सुनाने की तारीख मंगलवार मुकर्रर कर चुकी है। अयोध्यावासी रामलला के गुनहगारों को सजा-ए-मौत से कम नहीं चाहते। साधु-संत से लेकर श्रद्धालु तक कहते हैं कि सजा ऐसी हो कि कोई हमारे आराध्य पर हमले का दुस्साहस न कर सके। सभी को इस बात का संतोष है कि पांच जुलाई 2005 को मेकशिफ्ट स्ट्रक्चर में विराजमान रामलला पर फिदायीन हमला करने आए पांच आतंकियों को उसी दिन रामनगरी में सजा-ए-मौत मिल गई थी।

पढ़ें पूरी खबर-

World Cup 2019: अफगानिस्तान को हरा सेमीफाइनल के करीब पहुंचना चाहेगा इंग्लैंड, मैच आज 

चोटों से परेशान इंग्लैंड मंगलवार को जब कमजोर प्रतिद्वंद्वी अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उतरेगा तो उसकी निगाह शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का दावा मजबूत करने की होगी। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को कमर में दर्द के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के दौरान मैदान छोड़ना पड़ा था।

पढ़ें पूरी खबर-

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed