फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pre season monsoon rains changed the weather, chances of hailstorms in hilly areas in next 24 hours

प्री मॉनसून बारिश से मौसम हुआ सुहाना, पहाड़ों पर अगले 24 घंटों में ओलावृष्टि की संभावना 

Tue, 18 Jun 2019 04:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2019 04:47 AM IST
विज्ञापन
Pre season monsoon rains changed the weather, chances of hailstorms in hilly areas in next 24 hours

सोमवार रात दिल्ली के कई इलाकों में तेज और कई इलाकों में हल्की बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया। हालांकि कुछ इलाकों में लोगों को तेज हवाओं और बादलों के गर्जन से ही संतोष करना पड़ा। दिनभर आसमान में छाए बादलों के कारण मौसम पहले से ही सुहाना बना हुआ था, लेकिन रात में हुई बारिश ने लोगों को ठंडक प्रदान की। इस दौरान आसमान में घने बादलों का जमावड़ा रहा। हालांकि बारिश कुछ ही इलाकों में हुई। घने बादलों के बीच से दिल्ली में रातभर बिजली चमकती रही। इससे बारिश की ठंडक दूसरे इलाकों में भी पहुंची।

विज्ञापन

आज भी बारिश की संभावना

सोमवार को एनसीआर के नोएडा में दिनभर चली ठंडी हवाओं एवं बादलों की आवाजाही से लोगों को राहत की सांस मिली। देर रात झमाझम बरसात भी हुई। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शहर के बदले मौसम ने गर्मी से परेशान लोगों को चैन की सांस लेने का मौका दिया। दिनभर चली हवाओं से शहर का मौसम खुशनुमा बना रहा। मंगलवार को भी मौसम के बेहतर रहने के आसार हैं। मंगलवार को भी हवाओं के साथ-साथ बारिश से भी लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम के बदलाव से शहर के तापमान में कमी आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। ब्यूरो

विज्ञापन

पूरब में लू, शेष इलाकों में आंधी व हल्की बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में लू की स्थिति बरकरार रहने का पूर्वानुमान किया है जबकि शेष इलाकों में जगह-जगह धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश की बात कही है। आंधी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। सोमवार को हमीरपुर के अधिकतम तापमान में एक ही दिन में 10 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई और यह 30.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बस्ती में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुनस्यारी, नाचनी में बारिश, अगले 24 घंटों में ओलावृष्टि की संभावना

उत्तराखंड के सीमांत जिले में सोमवार सुबह से ही हवाओं का जोर रहा। मुनस्यारी और नाचनी में बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। सोमवार अपराह्न करीब पौने तीन बजे से मुनस्यारी में बारिश हुई। नाचनी में दोपहर करीब एक बजे से तेज हवाओं के साथ काफी देर तक बूंदाबादी हुई। जिला मुख्यालय में दोपहर तक मौसम गर्म रहा। शाम को ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने सोमवार से अगले 24 घंटों में सीमांत जिले के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। कहा है कि जिले के विभिन्न हिस्सों में ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। 

हिमाचल में भी बारिश,  रोहतांग में हिमपात

पहाड़ों की रानी शिमला, धर्मशाला, डलहौजी समेत प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में सोमवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। सूबे के मैदानी क्षेत्रों में बादल बरसने से चिलचिलाती गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। सोमवार को रोहतांग, चंबा के पांगी और भरमौर में हिमपात होने से मौसम ठंडा हो गया है। दोपहर बाद धर्मशाला, मैक्लोडगंज में करीब चार घंटों तक बारिश और कुछ देर के लिए ओलावृष्टि हुई। कुल्लू के आनी में भी ओलों से जमीन सफेद हो गई। ओलावृष्टि से सेब समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। मंगलवार और बुधवार को भी प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 जून से प्रदेश में मौसम साफ होने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed