Junaid-Nasir Murder: राजस्थान पुलिस पर गर्भस्थ बच्चे की हत्या का केस दर्ज, बच्चे की मां ने दर्ज कराई शिकायत
Junaid-Nasir Murder: श्रीकांत पंडित के परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि 17 फरवरी की सुबह राजस्थान पुलिस के कुछ सिपाहियों और कुछ अज्ञात लोगों ने उसके घर पर सुबह तीन से चार बजे के बीच छापा मारा और उनके दो बच्चों को उठाकर ले गए। तब से अब तक उनके बच्चों का कुछ पता नहीं है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुनैद-नासिर हत्याकांड में एक आरोपी की पत्नी की शिकायत पर राजस्थान पुलिस पर गर्भस्थ बच्चे की हत्या करने का मामला दर्ज हो गया है। आरोपी श्रीकांत पंडित के परिवार ने आरोप लगाया है कि 17 फरवरी को राजस्थान पुलिस के कुछ जवानों और कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर पर छापा मारा। इस दौरान श्रीकांत पंडित की पत्नी के पेट पर पैर से हमला किया गया, जिससे गर्भ में पल रहे उसके नौ महीने के अजन्मे बच्चे की मौत हो गई। विश्व हिंदू परिषद ने इस मामले में राजस्थान पुलिस पर बिना जांच के आरोपियों को तय करने और उनके साथ बर्बर बर्ताव करने का आरोप लगाया है। संगठन ने मामले की जांच कर दोषियों को कड़ा दंड दिलाने की मांग की है।
हरियाणा के नूह क्षेत्र के नगीना थाने में दर्ज इस मामले में राजस्थान पुलिस के कुछ जवानों और कुछ अज्ञात लोगों पर अजन्मे बच्चे की हत्या का आरोपी बनाया गया है। इस मामले में पुलिस ने जवानों और अज्ञात लोगों पर आईपीसी की 148, 149, 323, 452, 312 और 354 धाराओं में मामला दर्ज किया है।
चूंकि, जुनैद और नासिर हत्याकांड में राजस्थान पुलिस पर पहले ही राजनीतिक कारणों से कार्रवाई करने के आरोप लग रहे थे। मोनू मानेसर के समर्थकों ने आरोप लगाया था कि राजस्थान सरकार के दबाव में पुलिस बिना जांच के उन्हें आरोपी मानकर कार्रवाई कर रही है। लेकिन जिस तरह राजस्थान पुलिस के जवानों के खिलाफ हरियाणा में मामला दर्ज हुआ है, अब मामला राजस्थान पुलिस बनाम हरियाणा पुलिस बनता दिख रहा है। चूंकि, इसी साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, यह मामला और ज्यादा तूल पकड़ता जा रहा है।
श्रीकांत पंडित के परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि 17 फरवरी की सुबह राजस्थान पुलिस के कुछ सिपाहियों और कुछ अज्ञात लोगों ने उसके घर पर सुबह तीन से चार बजे के बीच छापा मारा और उनके दो बच्चों को उठाकर ले गए। तब से अब तक उनके बच्चों का कुछ पता नहीं है। परिवार ने आरोप लगाया है कि छापेमारी के दौरान पुलिस के लोगों ने पंडित की पत्नी के पेट पर प्रहार किया जिससे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई।
नए खुलासे से राजस्थान पुलिस पर दबाव बढ़ा
इसी बीच कुछ ऐसे खुलासे होने के दावे किये जा रहे हैं, जिससे राजस्थान पुलिस पर दबाव बढ़ सकता है। कहा जा रहा है कि राजस्थान पुलिस ने जुनैद-नासिर हत्याकांड में आनन-फानन में जिस तरह बजरंग दल के नेता मोनू मानेसर, श्रीकांत पंडित और अन्य को आरोपी बनाया है, वे हरियाणा पुलिस के मुखबिर थे। ये लोग गौ तस्करी की सूचना हरियाणा पुलिस को देते थे और जब पुलिस तस्करों पर छापेमारी करती थी, तब उनके साथ भी जाते थे।
जुनैद-नासिर हत्याकांड में दावा किया जा रहा है कि गौ तस्करी के मामले में पकड़े जाने के बाद दोनों की बुरी तरह पिटाई की गई थी। इस पिटाई में उनकी स्थिति बहुत ज्यादा गंभीर हो गई थी और इसी कारण बाद में उनकी मौत हो गई। लेकिन आरोपियों के पुलिस के मुखबिर निकल जाने के बाद अब इस बात पर प्रश्न किए जा रहे हैं कि जुनैद-नासिर की पिटाई किसकी उपस्थिति में और किसके द्वारा की गई थी। दावा किया जा रहा है कि इस मामले में कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
विहिप ने लगाया आरोप
विश्व हिंदू परिषद के नेता डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा है कि जुनैद-नासिर की हत्या बेहद दुखद है और इस मामले के आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने के कारण अशोक गहलोत सरकार एक वर्ग विशेष को संतुष्ट करने के लिए तत्काल निर्दोष लोगों को जेल में डालकर उनका गुस्सा शांत करना चाहती थी, इसी कारण इस मामले में मोनू मानेसर सहित सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।
डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि इस मामले में राजस्थान पुलिस ने आरोपियों के परिवार वालों के साथ बर्बर व्यवहार किया। परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट की गई। इसी का परिणाम है कि एक आरोपी की पत्नी में पल रहे एक बच्चे की जान चली गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच कर सभी आरोपी राजस्थान पुलिस के सिपाहियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।