{"_id":"60663aef19f90106544b751f","slug":"judge-arrests-in-bribery-case-in-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : पुणे में रिश्वत मामले में स्थानीय अदालत की जज गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : पुणे में रिश्वत मामले में स्थानीय अदालत की जज गिरफ्तार
Fri, 02 Apr 2021 02:58 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पुणे।
एजेंसी, पुणे।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 02 Apr 2021 02:58 AM IST
सार
- कोर्ट ने 5 अप्रैल तक एसीबी की कस्टडी में भेजा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
महाराष्ट्र की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पुणे में रिश्वत लेने के मामले में यहां की स्थानीय अदालत की जज को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि एसीबी ने इससे पहले इस मामले में एक निलंबित पुलिस अधिकारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने जज को 5 अप्रैल तक एसीबी की कस्टडी में भेज दिया है।
विज्ञापन
एसीबी की सहायक पुलिस आयुक्त सीमा मेहंदले ने बताया कि प्रथम श्रेणी न्यायिक अधिकारी अर्चना जाटकर ने अपनी अग्रिम जमानत अर्जी खारिज होने के बाद विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
एसीबी के मुताबिक इस मामले में एक आरोपी शुभावरी गायकवाड ने डेयरी कारोबार करने वाले शिकायतकर्ता से उसके खिलाफ किसी मामले को रफा-दफा करने के लिए 2.5 लाख रुपये रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने एसीबी से इसकी शिकायत की, जिसके बाद गायकवाड को 13 जनवारी को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जांच के दौरान निलंबित इंस्पेक्टर भानुदास जाधव सहित दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान ही इस मामले में जज की संलिप्तता पकड़ी गई। उन्होंने बताया कि जज के इशारे पर ही बाकी आरोपी काम कर रहे थे।