फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jp nadda west bengal visit mayapur iscon temple focus on 144 lok sabha seats

JP Nadda: दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे जेपी नड्डा, नदिया में टीएमसी सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

Thu, 19 Jan 2023 03:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 19 Jan 2023 03:42 PM IST
सार

JP Nadda: जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अगले कुछ महीनों में पश्चिम बंगाल में 12-12 रैलियों को संबोधित करेंगे और इस दौरान वह राज्य की 24 लोकसभा सीटों का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
jp nadda west bengal visit mayapur iscon temple focus on 144 lok sabha seats
जेपी नड्डा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। इसके तहत जेपी नड्डा आज पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में मायापुर स्थित इस्कॉन मंदिर पहुंचे और वहां भगवान के दर्शन और प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी जेपी नड्डा के साथ मौजूद रहे। जेपी नड्डा बुधवार रात को कोलकाता पहुंचे थे। अपने नदिया जिले के दौरे पर जेपी नड्डा संगठन और कई जनसभाओं में शिरकत करेंगे।  

विज्ञापन


नड्डा ने नदिया में बोला- टीएमसी सरकार पर हमला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नदिया में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बंगाल सरकार के खिलाफ जमकर तंज कसा। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में मानव तस्करी, महिलाओं के खिलाफ अपराध, भ्रष्टाचार में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। यहां टीएमसी का गुंडाराज चल रहा है और इसे केवल बीजेपी ही रोक सकती है। जेपी नड्डा ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां का आलम यह है कि मतदाताओं को चेतावनी दी जाती है कि अगर चुनाव में 'कमल' का निशान दबाया तो ऐसे सभी लोगों को जेल  भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


नदिया में एक जनसभा के दौरान बंगाल की टीएमसी सरकार पर आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यहां आवास योजना और शौचालय का पैसा खा लिया गया। मनरेगा में भी यहां भ्रष्टाचार हुआ है। दीदी ने बंगाल की क्या हालत कर रखी है? यहां तो ऐसा है कि चोरी भी करनी है और सीनाजोरी भी, जब जांच हो तो कहा जाता है कि भारत सरकार मेरी दुश्मन है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा गुरुवार को बेथुआदहारी में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पार्टी नेताओं के साथ संगठन स्तर की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में वह कृष्णानगर लोकसभा सीट पर पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। बता  दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा कृष्णानगर लोकसभा सीट पर टीएमसी से हार गई थी। जेपी नड्डा का बंगाल दौरा बीजेपी के 'प्रवास' कैंपेन का हिस्सा है, जिसके तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता देश की उन 144 लोकसभा सीटों में प्रवास और संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे, जहां 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा मामूली अंतर से हार गई थी। 


जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अगले कुछ महीनों में पश्चिम बंगाल में 12-12 रैलियों को संबोधित करेंगे और इस दौरान वह राज्य की 24 लोकसभा सीटों का दौरा करेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत दर्ज की थी। हाल ही में जेपी नड्डा का बतौर भाजपा अध्यक्ष कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया है। वहीं जेपी नड्डा के पश्चिम बंगाल दौरे को टीएमसी ने अहमियत नहीं दी है। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा है कि हमने पहले भी भाजपी की केंद्रीय नेताओं की टीम को पश्चिम बंगाल में कैंप करते देखा है लेकिन इसके बावजूद भाजपा को 2021 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed