{"_id":"5f03dc2e136e8b38270b4ddb","slug":"jp-nadda-says-time-to-remove-mamta-government-in-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में लॉक, स्टॉक और बैरल वाली ममता सरकार को हटाने का वक्त: नड्डा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में लॉक, स्टॉक और बैरल वाली ममता सरकार को हटाने का वक्त: नड्डा
Tue, 07 Jul 2020 07:51 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कोलकाता
अमर उजाला नेटवर्क, कोलकाता
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 07 Jul 2020 07:51 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पश्चिम बंगाल सरकार पर राजनीति का अपराधीकरण करने और अपने शासन में भ्रष्टाचार को नई ऊंचाई पर ले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने जनता से ममता बनर्जी सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मदिवस पर नड्डा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के लिए वर्चुअल रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन
नड्डा ने कहा, एक तरफ हमारे पास श्याम प्रसाद मुखर्जी हैं, जिन्होंने अखंड भारत के लिए लड़ाई लड़ी और हमेशा अपने आदर्शों व विचारों को सबसे ऊपर रखा, वहीं दूसरी ओर बंगाल की मौजूदा तृणमूल कांग्रेस सरकार है, जिसके लिए कुछ भी करके सत्ता में बने रहना ही सब कुछ है। बंगाल में राजनीति का अपराधीकरण नए स्तर पर पहुंच गया है। अब हम सभी कट मनी के बारे में सुनते हैं। जो भी नेता कट मनी मांगते हैं, हमें उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना होगा।
विज्ञापन
हमें लॉक, स्टॉक और बैरल वाली सरकार को हटाकर बंगाल की गरिमा को फिर से स्थापित करना होगा। नड्डा ने कहा, मुखर्जी के कारण ही आज पंजाब और बंगाल भारत के साथ है। नहीं तो यह बंटवारे के वक्त पाकिस्तान में चला गया होता। उन्होंने हमेशा ही नेहरू की तुष्टिकरण की राजनीति का विरोध किया, लेकिन लोकतांत्रिक आवाजों को दबाना कांग्रेस की बुरी आदत रही है।
विज्ञापन