{"_id":"63049ab2c6958d5a0c6c2062","slug":"jp-nadda-over-the-arrest-of-telangana-bjp-president-bandi-sanjay-kumar-said-kcr-and-trs-will-wiped-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"JP Nadda: तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर भड़के नड्डा, बोले- केसीआर और टीआरएस का होगा सफाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
JP Nadda: तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर भड़के नड्डा, बोले- केसीआर और टीआरएस का होगा सफाया
Tue, 23 Aug 2022 02:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 23 Aug 2022 02:46 PM IST
सार
जेपी नड्डा ने तेलंगाना सीएम पर हमला बोलते हुए कहा, हम लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि आने वाले चुनावों में टीआरएस और केसीआर का सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बी. संजय कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तेलंगाना सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, मैं टीआरएस सरकार द्वारा भाजपा तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय की अवैध गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं।
विज्ञापन
जेपी नड्डा ने तेलंगाना सीएम पर हमला बोलते हुए कहा, टीआरएस की भ्रष्ट और परिवार केंद्रित राजनीति के खिलाफ राज्य के हर कोने से भाजपा को मिल रहे भारी समर्थन को देखकर केसीआर चिंतित हैं। हम लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि आने वाले चुनावों में टीआरएस और केसीआर का सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर सीबीआई के छापे के बाद भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा व पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया था कि दिल्ली की आबकारी नीति मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी व पूर्व सांसद कविता कलवकुन्तला के परिवार का भी हाथ है। इसके बाद कविता ने इन आरोपों का खंडन करते हुए भाजपा नेताओं पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। उनके इस बयान के बाद कई भाजपा कार्यकर्ता हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित कविता के आवास के सामने प्रदर्शन करने पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.संजय कुमार जनगांव में बिना पुलिस इजाजत धरने पर बैठने वाले थे, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।