फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda likely to get extension as BJP looks for continuity till next Lok Sabha polls

JP Nadda: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर बड़ी खबर, जेपी नड्डा का बढ़ाया जा सकता है कार्यकाल

Sun, 09 Oct 2022 06:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 09 Oct 2022 06:30 PM IST
सार

पार्टी के नियम के मुताबिक, इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले इसकी कम से कम आधी राज्य इकाइयों में संगठनात्मक चुनाव समाप्त हो जाने चाहिए।

विज्ञापन
JP Nadda likely to get extension as BJP looks for continuity till next Lok Sabha polls
JP Nadda - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 2024 के लोकसभा चुनाव तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रह सकते हैं। पार्टी के शीर्ष नेताओं का मानना है कि संगठनात्मक निरंतरता की भावना से उन्हें राज्य के प्रमुख विधानसभा चुनावों में मदद मिलेगी। आम चुनाव से पहले आने वाले महीनों में हिमाचल समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो नड्डा का तीन साल का कार्यकाल अगले साल जनवरी में समाप्त हो जाएगा और भाजपा संसदीय बोर्ड इससे पहले ही उनके कार्यकाल विस्तार पर फैसला ले सकती है। भाजपा की राज्य इकाइयों में संगठनात्मक चुनाव भी अभी शुरू नहीं हुए हैं, इसलिए यह स्पष्ट है कि वह इस पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन


पार्टी के नियम के मुताबिक, इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले इसकी कम से कम आधी राज्य इकाइयों में संगठनात्मक चुनाव समाप्त हो जाने चाहिए। उनके पूर्ववर्ती अमित शाह को भी विस्तार मिला था, क्योंकि पार्टी चाहती थी कि वह 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान पद पर बने रहें और जिम्मेदारी को मजबूती से निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय चुनाव समाप्त होने के बाद ही संगठनात्मक चुनाव शुरू हुए और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल के दौरान शाह के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के साथ नड्डा को निर्विरोध चुना गया।

हिमाचल प्रदेश के कद्दावर नेता नड्डा (61) मोदी के विश्वासपात्र माने जाते हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं की भी फेवरेट लिस्ट में से एक हैं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि नड्डा को इसके विस्तार के लिए समन्वय और रणनीतियों को लागू करने का श्रेय दिया जाता है।


बता दें कि भाजपा ने नड्डा के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण चुनावी सफलताएं हासिल की हैं। इसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्य शामिल हैं। बिहार भी इसी सूची में आता है। हालांकि, उनके नेतृत्व में पार्टी को बंगाल में हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed