फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   JP Nadda chairs meeting of BJP general secretaries Latest News Update

JP Nadda: पटना में भाजपा की अहम बैठक 31 जुलाई को, नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा महासचिवों की दिल्ली में बैठक

Mon, 11 Jul 2022 11:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 11 Jul 2022 11:04 PM IST
सार

राजकुमार चाहर ने कहा कि इस तरह की बैठक से पार्टी की संगठनात्मक मशीनरी और मजबूत होगी तथा विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
JP Nadda chairs meeting of BJP general secretaries Latest News Update
JP Nadda - फोटो : Twitter@BJP

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की। इस अहम बैठक में उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों का जायजा लिया और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से बात की। पार्टी के महासचिव विभिन्न राज्यों में पार्टी के काम (खासकर उन राज्यों में जहां चुनाव हों) और अन्य संगठनात्मक मामलों पर चर्चा करने के लिए नियमित तौर पर बैठक करते हैं।

विज्ञापन


हैदराबाद में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करने के बाद पार्टी 31 जुलाई को अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अल्पसंख्यकों, युवाओं और किसानों जैसे विभिन्न सामाजिक समूहों को समर्पित अपने सभी 'मोर्चों' और इकाइयों की एक संयुक्त बैठक का आयोजन पटना में करने जा रही है। नड्डा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी के बाहर आयोजित होने वाली इस तरह की संयुक्त बैठक का यह पहला उदाहरण है। भाजपा के 'किसान मोर्चा' के अध्यक्ष और लोकसभा के सदस्य राजकुमार चाहर ने कहा कि इस तरह की बैठक से पार्टी की संगठनात्मक मशीनरी और मजबूत होगी तथा विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण पर क्या बोले सुधांशु त्रिवेदी?
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सबको सही दिशा में बढ़ना होगा। पार्टियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इसके लिए प्रयास करना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता त्रिवेदी ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि सिर्फ हमारी पार्टी के लिए नहीं, भारत के हर जागरूक नागरिक के लिए चिंता का विषय है। निश्चित तौर पर आम आदमी से लेकर राजनीतिक दलों तक, सभी को सही दिशा में बढ़ना होगा।


मोदी पर केसीआर की टिप्पणी पर भाजपा का पलटवार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने वाले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर भाजपा ने सोमवार को तीखा पलटवार किया। भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले राव आदतन अपराधी हैं। भाजपा महासचिव तरुण चुग ने मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य के खिलाफ राव द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली आपत्तिजनक भाषा पर कड़ी आपत्ति जताई। वहीं, तेलंगाना में भाजपा विधायक इटाला राजेंद्र ने कहा कि वह गजवेल विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के खिलाफ चुनाव लड़ने की अपनी चुनौती के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed