फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda blamed Kerala government of trying to crush faith of Ayyappa devotees

केरल में बोले नड्डा: एलडीएफ सरकार ने की अयप्पा श्रद्धालुओं की आस्था कुचलने की कोशिश

Thu, 01 Apr 2021 08:17 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, करुणागापल्ली (केरल)
पीटीआई, करुणागापल्ली (केरल) Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 01 Apr 2021 08:17 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सबरीमाला मंदिर मुद्दे को लेकर पिनराई विजयन नीत केरल सरकार पर गुरुवार को निशाना साधा। नड्डा ने आरोप लगाया कि एलडीएफ सरकार ने लोगों की आस्था को कुचलने का प्रयास किया जबकि विपक्षी यूडीएफ इस पर मूक दर्शक बना रहा। 

विज्ञापन
JP Nadda blamed Kerala government of trying to crush faith of Ayyappa devotees
केरल के करुणागापल्ली में जनसभा को संबोधित करते नड्डा - फोटो : twitter.com/JPNadda

विस्तार

कोल्लम जिले के करुणागापल्ली में रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने आरोप लगाया कि लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) सरकार ने लोगों की आस्था को कुचलने का प्रयास किया और अयप्पा श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सबरीमाला मंदिर की परंपरा को बचाने का प्रयास कर रहे लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नीत विपक्षी यूडीएफ ने इस मुद्दे पर केवल बयानबाजी की। केवल भाजपा ही थी जो अयप्पा मंदिर की परंपराओं को संरक्षित करने के लिए पूरे जी-जान से लड़ी। नड्डा ने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ गठबंधन वाली सरकारों की 'कमजोर नीतियों' के चलते काजू प्रसंस्करण और नारियल की रस्सी उद्योग के लिए मशहूर कोल्लम जिले में रोजगार के अवसर पैदा नहीं हो सके।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केरल की वाम सरकार ने 28 सितंबर 2018 के उच्चतम न्यायालय के उस फैसले को लागू करने का निर्णय लिया था, जिसमें अदालत ने सबरीमला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश करने की अनुमति प्रदान की थी, जहां 10-50 आयु वर्ग की महिलाओं के मंदिर में पूजा करने पर रोक थी। इस फैसले के खिलाफ केरल में भाजपा की अगुवाई में दक्षिणपंथी पार्टियों के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के एक वर्ग ने हिंसक प्रदर्शन किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा बोले, कांग्रेस का अर्थ है...
भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया, 'कांग्रेस का अर्थ है भ्रष्टाचार के मिशन पर, कांग्रेस का अर्थ है सांप्रदायिकता का दृष्टिकोण, कांग्रेस का अर्थ है बर्बादी की कार्रवाई।' रैली के दौरान भाजपा अध्यक्ष ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कई योजनाओं का भी जिक्र किया। इससे पहले, नड्डा ने अत्तिनगल में एक रोड शो किया और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और सत्तारूढ़ माकपा पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि ये दोनों दल पश्चिम बंगाल में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं जबकि केरल में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed