फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Journalist Alok Tomar's death anniversary

एक शाम पत्रकार आलोक तोमर के नाम

Mon, 20 Mar 2017 06:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Mon, 20 Mar 2017 06:13 AM IST
विज्ञापन
Journalist Alok Tomar's death anniversary

राजधानी दिल्ली के कॉस्टीट्यूशन क्लब में शनिवार शाम को वरिष्ठ पत्रकार आलोक तोमर की पुण्यतिथि की संध्या पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यादों में आलोक नाम से आयोजित कार्यक्रम में 'भारतः बदलाव की इबारत' विषय पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


कार्यक्रम में परिसंवाद का संचालन आईआईएमसी के प्रोफेसर आनंद प्रधान ने किया। वरिष्ठ पत्रकार सीमा मुस्तफा ने अपने संबोधन में इस बात पर आश्चर्य जताया कि धर्मनिरपेक्षता शब्द अब एक गंदा शब्द बना दिया गया है। जबकि यह हमारे संविधान के सबसे पवित्र शब्दों में से एक है।
विज्ञापन


इतिहासकार प्रोफेसर आदित्य मुखर्जी ने देश में राजनीतिक कट्टरता के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई और कहा कि हिंदू राष्ट्रवाद एक गलत शब्द प्रयोग है। यह राष्ट्रवाद का विलोम है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रवाद समावेशी राष्ट्रवाद है। उसे किसी एक धर्म से नहीं जोड़ा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा ने ‌कहा कि पत्रकार आज जैसे प्रश्न पूछना भूल गए हैं। उन्होंने भी उग्र हिंदुत्व के बढ़ते आग्रहों पर चिंता जताई। जनसत्ता में वर्षों तक आलोक तोमर के साथ काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार उमेश जोशी ने आलोक के व्यक्तित्व से जुड़े कई संस्मरण पेश किए। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राजधानी के अनेक संपादक और बुद्धिजीवी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed