{"_id":"5888bd624f1c1b476fcf4657","slug":"joshi-pawar-and-sangma-padma-vibhushan-padma-shri-kohli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जोशी, पवार, संगमा को पद्म विभूषण, विराट समेत 75 हस्तियों को मिलेगा पद्मश्री","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जोशी, पवार, संगमा को पद्म विभूषण, विराट समेत 75 हस्तियों को मिलेगा पद्मश्री
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Jan 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा में भले ही मुरली मनोहर जोशी की भूमिका महज एक संरक्षक की हो, लेकिन सरकार ने जन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजने का फैसला किया है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को जारी साल 2017 के पद्म पुरस्कारों की सूची में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इतना ही नहीं कद्दावर राजनेता एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार को भी जन कार्यों के लिए पद्म विभूषण दिया जा रहा है। अंतिम समय में भाजपा के साथ होने वाले पूर्व लोकसभा स्पीकर पीए संगमा को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया जाएगा। सरकार ने इस बार सात-सात हस्तियों को पद्म विभूूषण, पद्म भूषण और 75 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विराट को मिलेगा पद्मश्री अवार्ड
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के संस्थापक नेताओं में शुमार सुंदर लाल पटवा को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया जा रहा है। अपनी मोहन वीणा से दुनिया भर में नाम कमाने वाले पंडित विश्व मोहन भट्ट को पद्म भूषण दिया जा रहा है।
शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में यूपी के प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी और थाईलैंड की महारानी महा चक्री सिरीनधार्न को पद्म भूषण दिया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, रियो ओलंपिक की पदक विजेता, साक्षी मलिक, पैरालंपिक में पदक जीतने वाली दीपा मलिक, टी मरियप्पन, हॉकी टीम के कप्तान पीआर श्रीजेश, संगीतकार, गायक कैलाश खेर, अनुराधा पोडवाल को पद्म श्री दिया जा रहा है।
पद्म श्री पाने वाले यूपी की शख्सियतों में कला और संगीत में कृष्ण राम चौधरी, साहित्य और शिक्षा से हरिहर कृपालु त्रिपाठी, चिकित्सा से मदन माधव गोडबोले, कला और संगीत से उत्तराखंड की बासंती बिष्ट, साहित्य, शिक्षा से जम्मू कश्मीर के काशीनाथ पंडिता, काली बेईं नदी का जीर्णोद्धार करने वाले पंजाब के बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल, चिकित्सा के क्षेत्र में चंडीगढ़ के प्रो. हरीकिशन सिंह, डॉ. मुकुट मिंज प्रमुख हैं।