फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Joramathanga takes oath as the new chief minister of Mizoram

जोरामथांगा बने मिजोरम के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Sat, 15 Dec 2018 01:56 PM IST
अंकुर श्रीवास्तव चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंकुर श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Dec 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
Joramathanga takes oath as the new chief minister of Mizoram
जोरमथांगा - फोटो : ani

मिजोरम विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत के बाद मिजो नेशनल फ्रंट के अध्यक्ष जोरमथांगा ने शनिवार को मिजोरम के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मिजो नेशनल फ्रंट को 40 सदस्यीय विधानसभा में से 26 सीटें मिली हैं। मिजोरम के राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन ने आइजोल में एक समारोह में जोरामथांगा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। एमएनएफ अध्यक्ष जोरमथांगा ने शपथ मिजो भाषा ली।

विज्ञापन



 



 

 

मिजो नेशनल फ्रंट पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों ने जोरमथांगा को विधायक दल का नेता चुना था। विधानसभा चुनाव में शानदार जीत मिलने के कुछ समय के बाद जोरमथांगा के नेतृत्व में एमएनएफ के तीन नेताओं के एक शिष्टमंडल ने राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन से राजभवन में मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल बाद सत्ता में वापसी 

जोरमथांगा ने अपनी सरकार बनाने से पूर्व ही साफ कर दिया था वह भाजपा के एकमात्र विधायक बुद्धधन चकमा को अपने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करेंगे। एमएनएफ 10 साल बाद सत्ता की में वापसी कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला ने करारी हार के बाद राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया था। बता दें कि साल 1986 के बाद से ही मिजोरम में सत्ता कभी कांग्रेस तो कभी एमएनएफ के हाथों में रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed