{"_id":"5c0cd12cbdec2241ae4f5eab","slug":"joint-team-of-cbi-and-ed-left-for-uk-for-court-proceedings-of-vijay-mallya-extradition","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल्या प्रत्यर्पण: ब्रिटेन रवाना हुई सीबीआई और ईडी की टीम, कल आ सकता है फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
माल्या प्रत्यर्पण: ब्रिटेन रवाना हुई सीबीआई और ईडी की टीम, कल आ सकता है फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
विजय माल्या
संकट में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या सोमवार को लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत में फिर से पेश होंगे। माल्या के प्रत्यर्पण के मुकदमे पर फैसला जल्द आ सकता है। ठप खड़ी किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमुख रहे 62 वर्षीय माल्या पर करीब 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और धन शोधन का आरोप है। पिछले साल अप्रैल से प्रत्यर्पण वॉरंट के बाद से माल्या जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के संयुक्त निदेशक ए साई मनोहर के नेतृत्व में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम ब्रिटेन में भगोड़े विजय माल्या के भारत प्रत्यर्पण के अनुरोध वाले मामले की सुनवाई के लिए ब्रिटेन रवाना हो गई है। इससे पहले सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना इस मामले का नेतृत्व कर रहे थे।
विज्ञापन
माल्या अपने खिलाफ मामले को राजनीति से प्रेरित बताते रहे हैं। हालांकि, माल्या ने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने एक भी पैसे का कर्ज नहीं लिया। कर्ज किंगफिशर एयरलाइंस ने लिया। कारोबारी विफलता की वजह से यह पैसा डूबा है। गारंटी देने का मतलब यह नहीं है कि मुझे धोखेबाज बताया जाए।’ माल्या ने कहा कि मैंने मूल राशि का 100 प्रतिशत लौटने की पेशकश की है। इसे स्वीकार किया जाए। माल्या के खिलाफ प्रत्यर्पण का मामला मजिस्ट्रेट की अदालत में पिछले साल चार दिसंबर को शुरू हुआ था।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को माल्या को उच्चतम न्यायालय से तगड़ा झटका लगा था। अदालत ने उसके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। माल्या ने अपने खिलाफ चल रही ईडी की कार्रवाई पर रोक लगाने के लिए अपने वकील के जरिए उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दाखिल की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।
बता दें कि ईडी ने विजय माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर उसकी संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसी कार्रवाई को लेकर माल्या ने उच्चतम न्यायालय में अर्जी दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने ईडी की कार्रवाई पर रोक लगाने के बजाय उसे नोटिस जारी कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आदेश दे दिया।
माल्या ने ट्वीट कर कहा था कि उनके प्रत्यर्पण के फैसले को लेकर कई तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं, जो कि एक अलग मामला है और वह पूरा पैसा लौटाने को तैयार हैं। माल्या ने आगे कहा था कि वह इस बात को समझ नहीं पा रहे हैं कि उनके प्रत्यर्पण का निर्णय या दुबई से हालिया प्रत्यर्पण या फिर समझौता प्रस्ताव आपस में कैसे जुड़े हैं। माल्या ने ट्वीट कर कहा था, 'जहां कहीं भी मैं फिजिकली उपस्थित हूं, मेरी अपील है कृपया पैसे ले लें। मैं इस बात को खत्म करना चाहता हूं कि मैंने पैसा चुराया है।'
A joint team of CBI and ED led by CBI Joint Director A Sai Manohar has left for UK for court proceedings there on India’s request seeking extradition of Vijay Mallya. Court is expected to pronounce its judgment on Monday. Earlier Rakesh Asthana was leading this case. pic.twitter.com/3lh0EafiSN
— ANI (@ANI) December 9, 2018