फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Joint Statement after India-Japan two plus two Foreign & Defence Ministerial Meeting

आतंकवाद पर भारत और जापान का सख्त रुख, कहा- पाकिस्तान करे ठोस कार्रवाई

Sat, 30 Nov 2019 09:10 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Sat, 30 Nov 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
Joint Statement after India-Japan two plus two Foreign & Defence Ministerial Meeting
भारत-जापान वार्ता - फोटो : ANI
द्विपक्षीय बैठक के बाद भारत-जापान ने संयुक्त बयान जारी कर आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का संकल्प जताया। भारतीय पक्ष की ओर से बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए। संयुक्त बयान में पाकिस्तान को आतंकवाद पर ठोस कदम उठाने को कहा गया है। 
विज्ञापन

 

भारत-जापान संयुक्त बयान 
  • सभी देशों को आतंकवादियों के पनाहगाहों और ठिकानों को जड़ से खत्म करने के लिये दृढ़ कार्रवाई करने की जरूरत है। 
  • भारत और जापान ने सभी देशों से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि उनके नियंत्रण वाले किसी क्षेत्र का इस्तेमाल किसी अन्य देश पर आतंकवादी हमले करने के लिए नहीं किया जाए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • भारत और जापान ने ‘टू प्लस टू’ वार्ता में पाकिस्तान से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे आतंकवादी नेटवर्कों से क्षेत्रीय सुरक्षा को पैदा हो रहे खतरे का जिक्र किया। 
  • भारत और जापान ने पाकिस्तान से अपील की कि वह आतंकवादी नेटवर्कों के खिलाफ ठोस और स्थायी कदम उठाए और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का पूरा पालन करे।
  • भारत और जापान ने सभी देशों से अपील की कि वे आतकंवादियों की पनाहगाह नष्ट करने के लिए और उन्हें वित्तीय मदद देने वाले माध्यमों को समाप्त करने लिए ठोस कदम उठाएं।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने किया। जापान की ओर से विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी और रक्षामंत्री तारो कोनो ने वार्ता में हिस्सा लिया। वार्ता में शामिल होने के लिए विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी आज सुबह दिल्ली पहुंचे थे। 

गौरतलब है कि बीते साल पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 13वें शिखर सम्मेलन के दौरान बीच द्विपक्षीय सुरक्षा व रक्षा सहयोग को मजबूती देने, विशेष सामरिक व वैश्विक भागीदारी में मजबूती लाने के उद्देश्य से नई व्यवस्था शुरू करने का फैसला किया था। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed