{"_id":"6115b9b38ebc3ef453700400","slug":"johnson-and-johnson-will-have-to-apply-again-to-make-vaccine-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona vaccine: भारत में वैक्सीन बनाने के लिए जॉनसन एंड जॉनसन को फिर करना होगा आवेदन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona vaccine: भारत में वैक्सीन बनाने के लिए जॉनसन एंड जॉनसन को फिर करना होगा आवेदन
Fri, 13 Aug 2021 05:45 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 13 Aug 2021 05:45 AM IST
सार
बीते मई माह में स्पूतनिक-5 को भी यह अनुमति मिली थी, लेकिन भारत में इसके उत्पादन के लिए सीरम सहित छह कंपनियों ने दोबारा आवेदन किया था।
विज्ञापन
जॉनसन एंड जॉनसन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना से बचाव के लिए जल्द ही देश में एक खुराक वाली वैक्सीन उपलब्ध होने वाली है। सरकार ने जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी को एकल खुराक वाली वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है लेकिन इस वैक्सीन को केवल विदेशों से मंगाया जा सकता है। अगर कंपनी को भारत में इसका उत्पादन करना है तो उसके लिए अलग से आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के अधीन विशेषज्ञ समिति (एसईसी) के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि मॉडर्ना की तरह जॉनसन एंड जॉनसन को भी विदेशों से वैक्सीन मंगाने के लिए अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
बीते मई माह में स्पूतनिक-5 को भी यह अनुमति मिली थी, लेकिन भारत में इसके उत्पादन के लिए सीरम सहित छह कंपनियों ने दोबारा आवेदन किया था।
सीरम को स्पूतनिक-5 वैक्सीन बनाने की अनुमति मिल चुकी है, लेकिन देश में उत्पादन शुरू नहीं हुआ है। इस माह के आखिर तक जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन की पहली खेप भारत को मिल सकती है।
विज्ञापन