{"_id":"5c11e848bdec2241703a608b","slug":"jobs-near-me-is-searched-by-mostly-indians-said-google-s-year-in-search-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीयों ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया 'जॉब्स नियर मी' ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीयों ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया 'जॉब्स नियर मी'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुआ जॉब्स नियर मी
भारतीयों ने गूगल पर सबसे 'ज्यादा जॉब्स नियर मी' सर्च किया है। बीते साढ़े चार सालों में इस वाक्य को सबसे अधिक सर्च किया गया है। गूगल ईयर इन सर्च के रिजल्ट के मुताबिक 2018 में टॉप 10 में सबसे अधिक सर्च 'नियर मी' कैटेगरी में हुए हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
अगर जनवरी 2004 से दिसंबर 2018 के बीचे के ग्राफ को देखें तो ये वाक्य जनवरी 2004 से मई 2014 के बीच काफी हद तक सपाट था। लेकिन 2014 के बाद ये ग्राफ बढ़ना शुरू हो गया।
मई 2014 में सर्च हुए 'जॉब्स नियर मी' वाक्य में लोगों की पसंद को 1 नंबर से इंगित किया गया। ये नंबर जून 2014 में बढ़कर 2 पर पहुंच गया। अप्रैल 2017 में ये नंबर 17 पर, अगस्त 2017 में 50 पर, अप्रैल 2018 में 88 और जुलाई 2018 में 100 पर पहुंच गया।
इन नंबरों से ये स्पष्ट रूप से पता नहीं चलता है कि ये सर्च कितनी बार किया गया लेकिन लोगों की सर्च पसंद इन नंबरों से स्पष्ट होती है। गूगल पर 100 नंबर को लोकप्रियता के मामले में सबसे ऊपर माना जाता है। 50 नंबर को कम लोकप्रिय और 0 को बिल्कुल लोकप्रिय नहीं माना जाता है।
जानकारी के मुताबिक सबसे अधिक बार से ये वाक्यांश शहरी और औद्योगिक केंद्रों में सर्च किया गया। सबसे ज्यादा ये सर्च सिकंदराबाद, नवी मुंबई, थाणे, फरीदाबाज, गाजियाबाद, विशाखापटनम, बंगलूरू, हैदराबाद और गुरुग्राम में की गई। 'नियर मी' की सर्च 4-5 सालों में अधिक बढ़ी है। जैसे 'मोबाइल स्टोर नियर मी', 'सुपरमार्केट नियर मी', 'गैस स्टेशन नियर मी'।
अप्रैल 2018 में गूगल ने नौकरी ढूंढने के लिए जॉब सर्च टूल लांच किया था। गूगल ने ये टूल लांच करते वक्त कहा था कि 2017 के आखिर में नौकरी से संबंधित सवालों को सबसे अधिक बार सर्च किया गया था। जिनमें से 50 फीसदी से अधिक भारतीयों ने पूछे हैं। यहां अधिकतर जनसंख्या मोबाइल फोन पर इंटरनेट का इस्तेमाल करती है।