फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JNU Violence Congress Jairam Ramesh, Vice Chancellor of Jnu Home minister Amit Shah Ramesh Pokhriyal

कांग्रेस का आरोप- जेएनयू हिंसा में गृह मंत्री अमित शाह शामिल, कुलपति इस्तीफा दें

Thu, 09 Jan 2020 03:12 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 09 Jan 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
JNU Violence Congress Jairam Ramesh, Vice Chancellor of Jnu Home minister Amit Shah Ramesh Pokhriyal
जयराम रमेश - फोटो : PTI

कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पिछले दिनों हिंसा को लेकर आरोप लगाया कि इस घटना के लिए गृह मंत्री अमित शाह एवं मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक जिम्मेदार हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने यह भी कहा कि इस हिंसा में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए तथा कुलपति एम जगदीश कुमार को तत्काल हटाया जाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘जेएनयू की घटना के पीछ मानव संसाधन विकास मंत्री और गृह मंत्री दोनों शामिल हैं। यह आधिकारिक रूप से प्रयोजित गुंडागर्दी थी। 72 घंटे हो गए, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।’ उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि जिनकी पहचान हो गई है उनको गिरफ्तार किया जाए। यह भी साफ है कि इस कुलपति के रहते सामान्य स्थिति नहीं हो सकती। इस कुलपति का त्याग पत्र लेना जरूरी है। रमेश ने यह भी कहा कि छात्रों की जो मांगें हैं उन पर भी विचार होना चाहिए।
विज्ञापन


संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान मुंबई में ‘फ्री कश्मीर’ वाले पोस्टर पर उन्होंने कहा कि जो भी कानून के दायरे से बाहर होगा, कांग्रेस उसके खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में ‘गाइडेड टूर’ बंद हो
वहीं कांग्रेस ने कई प्रमुख देशों के राजनयिकों के जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि ‘गाइडेड टूर’ बंद होना चाहिए और केंद्रशासित प्रदेश में सार्थक राजनीतिक गतिविधि आरंभ करनी चाहिए। जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमारी आपत्ति राजनयिकों के इस दौरे के विषय में नहीं है। हमारी आपत्ति यह है कि जब हमारे नेता और सांसद जम्मू-कश्मीर में नहीं जा सकते तो फिर दूसरे देशों के राजदूतों को ले जाने का क्या मतलब है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed