फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jnu student union president snapped on sitaraman -trying to deviate Rafael,unemployment issue

जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष ने सीतारमण के बयान पर कहा -राफेल,बेरोजगारी से ध्यान भटकाना चाहती हैं 

Wed, 19 Sep 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
jnu student union president snapped on sitaraman -trying to deviate Rafael,unemployment issue
जेएनयू छात्र अध्यक्ष बाला जी

जवाहर लाल नेहरू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के अध्यक्ष एन साई बालाजी ने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के बयान को लेकर उन पर हमला बोला है। सीतारमण ने कहा था कि यूनिवर्सिटी में कुछ ऐसी ताकतें हैं जो भारत के खिलाफ ‘युद्ध छेड़ रही' हैं।

विज्ञापन

बालाजी ने सीतारमण पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने खुद अभी तक राफेल समझौते पर सवालों के जवाब नहीं दिए हैं। जेएनयू छात्र संघ चुनाव में सभी चार प्रमुख पदों पर वाम समर्थित उम्मीदावरों के जीतने के कुछ दिन बाद सीतारमण ने यह टिप्पणी की है। 
विज्ञापन


जेएनयू में गतिविधियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था, 'कुछ ताकतें हैं जो भारत के खिलाफ जंग छेड़ रही हैं और ये वही हैं जो छात्र संघ के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ भी नजर आती हैँ। इससे मैं असहज महसूस करती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी के जवाब में बालाजी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि देश राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्रवाद विरोध पर चर्चा करे। वह राफेल समझौता, जियो यूनिवर्सिटी, बेरोजगारी जैसे असल मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहती है।'
( इनपुट-भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed